लाइव न्यूज़ :

Nepal PM Prachanda Floor Test: 12 जुलाई को बहुमत परीक्षण, नेपाल के प्रधानमंत्री प्रंचड के सामने एक और संकट!, जानें किस दल के पास कितने सांसद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 5, 2024 17:31 IST

Nepal PM Prachanda Floor Test: दाहाल ने संविधान के अनुच्छेद 100 (2) के तहत बहुमत परीक्षण कराने का अनुरोध किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगठबंधन सरकार बनाने के लिए सोमवार को समझौता किया था।प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में मतदान करेगी।देश की राजनीतिक प्रणाली की नाजुक स्थिति का पता चलता है।

Nepal PM Prachanda Floor Test: नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड’ 12 जुलाई को प्रतिनिधि सभा में बहुमत परीक्षण का सामना करेंगे। बृहस्पतिवार को इसकी घोषणा की गई। इस सप्ताह की शुरुआत में प्रचंड के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार से दो प्रमुख राजनीतिक दलों ने समर्थन वापस ले लिया था। प्रधानमंत्री ने संसद सचिव को एक पत्र लिखकर बहुमत परीक्षण के लिए मतदान की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है। काठमांडू पोस्ट की खबर में कहा गया है, “दाहाल ने संविधान के अनुच्छेद 100 (2) के तहत बहुमत परीक्षण कराने का अनुरोध किया है।

जिसमें कहा गया है कि प्रधानमंत्री जिस दल का नेतृत्व कर रहे हैं, अगर वह विभाजित हो जाता है या कोई राजनीतिक दल गठबंधन सरकार से समर्थन वापस ले लेता है तो प्रधानमंत्री को 30 दिन में प्रतिनिधि सभा में बहुमत साबित करने के लिए प्रस्ताव पेश करना होगा।” नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा और कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट (सीपीएन-यूएमएल) के अध्यक्ष केपी शर्मा ओलि ने गठबंधन सरकार बनाने के लिए सोमवार को समझौता किया था।

उल्लेखनीय है कि 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में सबसे बड़ी पार्टी नेपाली कांग्रेस के 89 जबकि सीपीएन-यूएमएल के 78 सदस्य हैं। प्रचंड की कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-माओइस्ट सेंटर (सीपीएन-एमसी) के 32 सांसद हैं। दस सीट वाली सीपीएन-यूनिफाइड सोशलिस्ट (सीपीएन-यूएस) ने कहा है कि वह प्रचंड के नेतृत्व वाली सरकार के पक्ष में मतदान करेगी।

इस समर्थन के बावजूद, प्रचंड को प्रतिनिधि सभा के केवल 63 सदस्यों का समर्थन प्राप्त है। उन्हें बहुमत साबित करने के लिए 138 वोट की जरूरत होगी। लगभग डेढ़ साल के कार्यकाल में प्रचंड (69) पांचवीं बार बहुमत परीक्षण में शामिल होंगे। नेपाल में बीते 16 साल में 13 सरकार रही हैं, जिससे देश की राजनीतिक प्रणाली की नाजुक स्थिति का पता चलता है।

टॅग्स :नेपालPushpa Kamal DahalNepal Police
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल