लाइव न्यूज़ :

नेपाल ने साम्यवादी विद्रोही समूह के साथ किया समझौता

By भाषा | Updated: March 4, 2021 15:17 IST

Open in App

काठमांडू, चार मार्च (एपी) नेपाल सरकार ने देश में हिंसक हमलों, जबरन वसूली और बमबारी की घटनाओं को अंजाम देने के लिए जाने जाने वाले एक साम्यवादी विद्रोही समूह के साथ बृहस्पतिवार को एक शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।

सरकार ने शांति वार्ता के बाद कहा कि उसने समूह से प्रतिबंध हटाने, जेल में बंद उसकी पार्टी के सभी सदस्यों एवं समर्थकों को रिहा करने और उनके खिलाफ सभी कानूनी मामले वापस लेने पर सहमति जताई है, जबकि समूह ने हिंसा का त्याग करने और सभी मसलों को शांतिपूर्ण वार्ता के जरिए सुलझाने पर सहमति व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली और विद्रोही समूह के नेता नेत्र विक्रम चंद शुक्रवार को एक संयुक्त समारोह में समझौते की विस्तार से जानकारी देंगे। नेत्र विक्रम चंद को विप्लव नाम से जाना जाता है। ये विद्रोही समूह स्वयं को ‘नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी’ कहता है।

हिंसा करने, धमकियां देने और हड़ताल करने के लिए जाना जाने वाला यह समूह 1996 और 2006 में सरकारी बलों के खिलाफ लड़ने वाली ‘माओइस्ट कम्युनिस्ट पार्टी’ से उस समय अलग हो गया था, जब उसने अपना सशस्त्र विद्रोह त्याग दिया था। ‘‘माओइस्ट कम्युनिस्ट पार्टी’ ने संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में शांति वार्ता पर सहमति जताई थी और वह मुख्यधारा में शामिल हो गई थी।

माओवादियों के संघर्ष में देश में 17,000 लोगों की मौत हो चुकी है और सैकड़ों लोग लापता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टNashik TCS Case: धर्मांतरण केस की आरोपी निदा खान ने कोर्ट से लगाई गुहार, प्रेगनेंसी का दावा कर मांगी रियायत

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू, आज लोकसभा में होगी वोटिंग; विपक्ष के कड़े रुख ने बढ़ाई सियासी तपिश

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला