लाइव न्यूज़ :

वर्ल्ड क्लाइमेट पार्लियामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे सांसद शंकर लालवानी, तुर्की में होने वाले कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे

By मुकेश मिश्रा | Updated: November 5, 2024 15:16 IST

इस सेशन का फोकस क्‍लाइमेट चेंज पर निवेश जुटाने एवं ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत के प्रयासों पर केंद्रित होगा।

Open in App
ठळक मुद्देसंयुक्त राष्ट्र संघ से जुड़ी संस्था का आयोजनजलवायु परिवर्तन पर विश्व का बड़ा कार्यक्रम 42 देशों के सांसद सम्मिलित होंगेतुर्की के इस्तांबुल में होगा कार्यक्रम

सांसद शंकर लालवानी वर्ल्ड क्लाइमेट पार्लियामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। सांसद लालवानी तुर्की के इस्तांबुल में होने वाले इस विश्व स्तरीय आयोजन में भारत के प्रयासों की जानकारी देंगे। 

वर्ल्ड क्लाइमेट पार्लियामेंट जलवायु परिवर्तन को रोकने की दिशा में काम करने वाली एक विश्व व्यापी संस्था है और यूनाइटेड नेशंस के साथ मिलकर काम करती है। 

तुर्की में 8, 9 और 10 नवंबर को होने वाले इस आयोजन में दुनियाभर के 42 देशों के 80 से ज्यादा सांसद सम्मिलित होंगे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य तेजी से हो रहे जलवायु परिवर्तन के बारे में विभिन्न देशों के प्रयासों को एक मंच पर लेकर आना है और जानकारी साझा करना है।

सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की लीडरशिप में भारत ने 2070 तक नेट कार्बन एमिशन जीरो तक लाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है और पूरे देश में इस पर तेजी से कम हो रहा है। माननीय प्रधानमंत्री जी ने पूरे विश्व को ‘वन अर्थ, वन फैमिली एवं वन फ्यूचर’ का मंत्र दिया और भारत में आयोजित जी-20 सम्मेलन की थीम भी ये ही थी।

सांसद लालवानी ने कहा कि जब दुनिया के बड़े-बड़े देश पेरिस समझौते से पीछे हट रहे थे तब माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी ने भारत के सर्वे भवंतु सुखिनः के सिद्धांत को चरितार्थ करते हुए दुनिया को एक नई दिशा दिखाई और और विश्वव्यापी सोलर एलाइंस बनाया। आज भारत में रिन्यूएबल एनर्जी पर पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा काम हो रहा है जिससे कार्बन डाइऑक्साइड समेत कई हानिकारक गैसों के उत्सर्जन में व्यापक कमी आई है।

सांसद शंकर लालवानी इस आयोजन में भारत की ओर से जलवायु परिवर्तन की दिशा में किए जा रहे कामों का जिक्र करेंगे। सांसद लालवानी ब्राजील के सांसदों के साथ आयोजित होने वाले एक विशेष ब्रेक आउट सेशन में भी हिस्‍सा लेंगे। इस सेशन का फोकस क्‍लाइमेट चेंज पर निवेश जुटाने एवं ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में भारत के प्रयासों पर केंद्रित होगा। वर्ष 2023 में भारत में आयोजित हुए जी-20 सम्‍मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व में भारत एवं ब्राजील के बीच जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए एक समझौता हुआ था और वर्ल्‍ड क्‍लाइमेट पार्लियामेंट में दोनों देशों के सांसदों की बैठक इसी दिशा में एक महत्‍वपूर्ण कदम है। 

सांसद शंकर लालवानी इस आयोजन में भारत की ओर से जलवायु परिवर्तन की दिशा में किए जा रहे कामों का जिक्र करेंगे। साथ ही इंदौर में सूर्योदय योजना के अंतर्गत घरों की छतों पर लगे सोलर ग्रेड से कैसे बिजली बनाई जा रही है इस पर भी अपनी बात रखेंगे। साथ ही, स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत लगातार स्वच्छता में 7 साल तक इंदौर कैसे प्रथम आया और इंदौर की वेस्ट टू वेल्थ की जर्नी के अंतर्गत कचरे से बनने वाली गैस से सार्वजनिक परिवहन की बसें चलाने की केस स्टडी भी साझा करेंगे।

टॅग्स :Shankar Lalwaniमोदी सरकारMadhya PradeshBJPmodi government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल