लाइव न्यूज़ :

ऑनलाइन और व्यक्तिगत उपस्थिति वाले कार्यक्रमों के साथ न्यूयॉर्क में संपन्न हुई एलजीबीटीक्यू परेड

By भाषा | Updated: June 28, 2021 12:04 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 28 जून (एपी) न्यूयॉर्क सिटी की वार्षिक एलजीबीटीक्यू परेड वैश्विक महामारी के कारण रविवार को ऑनलाइन माध्यम से हुई, हालांकि प्रदर्शनकारी और जश्न मनाने वाले लोग शहर में अब भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहे हैं।

मुख्य न्यूयॉर्क सिटी प्राइड परेड, जिसमें आमतौर पर बड़ी संख्या में प्रतिभागी एवं दर्शक शामिल होते हैं, उन्हें टेलीविजन पर विशेष प्रसारण के जरिए प्रस्तुत किया गया क्योंकि वैश्विक महामारी के कारण अब प्रतिबंध भले ही हटा लिए गए हों, लेकिन जब कार्यक्रम की योजना बनाई गई थी तब प्रतिबंध प्रभावी थे।

हालांकि, इसके बावजूद ‘प्राइड फेस्ट’ के लिए रविवार की दोपहर कई लोग व्यक्तिगत तौर पर एकजुट हुए। यह मैनहैटन में सड़क पर लगने वाला एक मेला है जिसमें विक्रेता भी शामिल होते हैं जो भोजन उपलब्ध कराते हैं। यहां मनोरंजन के भी साधन उपल्बध होते हैं। हेराल्ड स्क्वॉयर के लिए डांस पार्टी का आयोजन किया गया और हडसन रिवर पार्क में पियर 45 के लिए आतिशबाजी, संगीत और भोजन की व्यवस्था की गई।

न्यू जर्सी के मेपलवुड से सी गैनन ने अपने पति और तीन साल के दो बेटों के साथ इस कार्यक्रम में हिससा लिया।

गैनन ने डब्ल्यूसीबीएस रेडियो को बताया, “बच्चों के लिए यह देखना बहुत जरूरी है कि उनके दो पिता हैं और यह भी कि कुछ बच्चे ऐसे हैं जिनकी दो मां हैं, दो पिता हैं, एक पिता या एक मां है।”

उन्होंने कहा, “परिवारों के बनने के यहां अलग-अलग तरीके हैं, इसलिए आज उनके साथ यह अनुभव साझा करना बहुत मजेदार है।”

एलजीबीटीक्यू (समलैंगिक, उभयलैंगिक एवं ट्रांसजेंडर समुदाय) अधिकारों के वास्ते मार्च करने वालों के लिए ‘रीक्लेम प्राइड कोएलिशन’ ने ब्रायंक पार्क से स्टोनवॉल राष्ट्रीय स्मारक और वाशिंगटन स्क्वॉयर पार्क तक तीसरा ‘क्विर लिबरेशन मार्च’ आयोजित किया। इस आजादी मार्च में पुलिस या कॉर्पोरेट प्रतिभागिता तक को अनुमति नहीं दी गई।

न्यूयॉर्क सिटी की समलैंगिक परेड की शुरुआत 1970 से हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा