लाइव न्यूज़ :

‘विशेष’ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिये बांग्लादेश पहुंचे जयशंकर, बतौर विदेश मंत्री उनकी पहली ढाका यात्रा

By भाषा | Updated: August 20, 2019 04:08 IST

बांग्लादेश भारत का अहम सहयोगी और उसकी ‘‘पड़ोसी प्रथम’’ नीति का मुख्य स्तंभ है। विदेश मंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद जयशंकर की बांग्लादेश की यह पहली यात्रा है।

Open in App
ठळक मुद्दे जयशंकर इसके बाद अपने समकक्ष मोमेन के साथ बैठक करेंगे और दोपहर में प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करेंगे।एक महीने के भीतर दोनों देशों के बीच यह दूसरी उच्च स्तरीय बातचीत होगी।

ढाका, 19 अगस्तः भारत और बांग्लादेश के बीच ‘‘विशेष’’ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देने के लिये विदेश मंत्री एस जयशंकर सोमवार को बांग्लादेश पहुंचे। ढाका स्थित भारतीय उच्चायोग ने ट्वीट किया कि नयी दिल्ली से ढाका में हजरत शाहजलाल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा पहुंचने पर विदेश मंत्री का स्वागत उनके बांग्लादेशी समकक्ष एके अब्दुल मोमेन ने किया। इसके अनुसार, ‘‘बांग्लादेश भारत का अहम सहयोगी और उसकी ‘‘पड़ोसी प्रथम’’ नीति का मुख्य स्तंभ है।’’

विदेश मंत्री के तौर पर पदभार ग्रहण करने के बाद जयशंकर की बांग्लादेश की यह पहली यात्रा है। वहां पहुंचने पर मंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा, ‘‘ढाका में अपने प्रवास को लेकर आशान्वित हूं और उम्मीद करता हूं कि यह फलदायी होगा तथा भारत-बांग्लादेश के विशेष संबंध को और मजबूती देने पर चर्चा होगी।’’

एक महीने के भीतर दोनों देशों के बीच यह दूसरी उच्च स्तरीय बातचीत होगी। इससे पहले 7-8 अगस्त को बांग्लादेश के गृह मंत्री असदुज्जमान खान ने नयी दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह से द्विपक्षीय बातचीत की थी। बांग्लादेश की दो दिन की यात्रा पर पहुंचे जयशंकर अपनी यात्रा की शुरुआत मंगलवार सुबह धनमंडी में ‘बंगबंधु संग्रहालय’ में देश के संस्थापक बंगबंधु शेख मुजिबुर रहमान को श्रद्धांजलि देने के साथ करेंगे। जयशंकर इसके बाद अपने समकक्ष मोमेन के साथ बैठक करेंगे और दोपहर में प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करेंगे।

टॅग्स :बांग्लादेशजयशंकर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबांग्लादेश ने IPL पर अपना रुख बदला, देश अब करेगा मैचों का प्रसारण, मंत्री ने पुष्टि की

विश्व40 की जगह और 50 को बैठाया?, 6 घंटे बाद डूबी बस को पद्मा नदी से बाहर निकाला, अब तक 23 शव बरामद, लोग लापता, वीडियो

भारतकोलकाता में भूकंप, रिक्टर स्केल पर 5.4 तीव्रता, डर से भागे लोग, वीडियो

विश्वहत्यारों के समर्थक ने क्यों दी श्रद्धांंजलि?

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना