लाइव न्यूज़ :

इजराइली राष्ट्रपति यूक्रेन में नरसंहार में जान गंवाने वालों को देंगे श्रद्धांजलि

By भाषा | Updated: October 6, 2021 13:18 IST

Open in App

कीव, छह अक्टूबर (एपी) इजराइल के राष्ट्रपति द्वितीय विश्व युद्ध के सबसे कुख्यात नाजी नरसंहारों में से एक बाबी यार नरसंहार में जान गंवाने वालों को इस कांड के आठ दशक बाद श्रद्धांजलि देने मंगलवार को यूक्रेन पहुंचे।

गौरतलब है कि यूक्रेन की राजधानी कीव में 1941 में एक बीहड़ बाबी यार में 48 घंटों के भीतर करीब 34,000 यहूदियों को मौत के घाट उतार दिया गया था। तब कीव पर नाजियों का कब्जा था।

इसाक हर्जोग ने राष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पहली यूक्रेन यात्रा पर रवाना होने से पहले कहा, ‘‘इस भयावह घटना के बारे में बात करना और इससे सबक लेना अनिवार्य है। एक ऐसे वर्तमान और भविष्य, जिसमें मानवता के खिलाफ अत्याचार और अपराधों को कोई जगह न मिले, के निर्माण का एकमात्र रास्ता नरसंहार और यहूदी लोगों के साथ हुए अत्याचार समेत अतीत का अध्ययन करना है।’’

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेन्स्की ने हर्जोग के साथ बैठक के बाद कहा, ‘‘इन हुतात्माओं की यादें हमारे लिए, प्रत्येक यूक्रेन नागरिक के लिए पवित्र है।’’

जेलेन्स्की, हर्जोग और जर्मनी के राष्ट्रपति फ्रैंक वाल्टर स्टीमिएर के नरसंहार के पीड़ितों को याद करने के लिए बुधवार को एक समारोह में शामिल होने की संभावना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना