लाइव न्यूज़ :

गाजा की तरफ से दागे गए रॉकेटों के जवाब में इजराइल ने किये हवाई हमले

By भाषा | Updated: November 2, 2019 10:22 IST

गाजा पट्टी क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमलों में तीन लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। एएफपी के एक संवाददाता ने कहा कि इस क्षेत्र में धमाकों की कई आवाज सुनी गई।

Open in App

फलस्तीन की तरफ से दागे गए रॉकेटों से दक्षिणी इजराइल में एक घर को नुकसान पहुंचने के बाद शनिवार तड़के इजराइली विमानों ने गाजा पट्टी क्षेत्र में हमला किया। गाजा में सुरक्षा से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि फलस्तीनी क्षेत्र में तड़के दर्जनों हमले हुए जिनमें इस क्षेत्र के इस्लामी शासकों हमास और उससे जुड़े संगठनों को निशाना बनाया गया।

इजराइली सेना ने कहा कि वे “आतंकी ठिकानों” को निशाना बना रहे हैं। गाजा पट्टी क्षेत्र में स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमलों में तीन लोग घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है। एएफपी के एक संवाददाता ने कहा कि इस क्षेत्र में धमाकों की कई आवाज सुनी गई।

हमास के एक सूत्र ने बताया कि उन्होंने हमला कर रहे इजराइली विमानों को निशाना बनाते हुए गोलीबारी की। इजराइली सेना ने गाजा से ताजा “हमलों” की पुष्टि की है । ये हवाई हमले गाजा से शुक्रवार देर रात दक्षिणी इजराइल पर कम से कम 10 रॉकेट दागे जाने की प्रतिक्रियास्वरूप किया गया।

इजराइली सेना ने कहा कि देश की ‘आयरन डोम’ प्रक्षेपास्त्र रोधी रक्षा प्रणाली ने इनमें से आठ रॉकेटों को बीच में ही नष्ट कर दिया था। सेना ने कहा कि एक के बाद एक कई रॉकेट दागे गए और दक्षिणी इजराइल में हवाई हमलों से लोगों को सतर्क करने वाले सायरन की आवाज सुनाई दी।

टॅग्स :इजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?