लाइव न्यूज़ :

UNHRC: ‘पाक के मुकाबले भारत में दलितों की स्थिति काफी बेहतर...संविधान ने दिया अल्पसंख्यकों को हक’, बोली स्विट्जरलैंड में पीएचडी कर रही सफाईकर्मी की बेटी

By आजाद खान | Updated: March 25, 2023 11:08 IST

स्विट्जरलैंड में पीएचडी कर रही सफाई कर्मचारी की बेटी ने अपनी उपलब्धि पर बोलते हुए कहा है कि "एक दलित लड़की होने के नाते मुझे गर्व है कि मुझे यहां आने का मौका मिला और अपनी बात रखने का मौका मिला। एक सफाई कर्मचारी की बेटी होने के नाते हम यहां तक ​​पहुंचे हैं यह बड़ी उपलब्धि है।"

Open in App
ठळक मुद्देस्विट्जरलैंड के मानवाधिकार परिषद के सत्र के दौरान एक दलित लड़की ने भारत की जमकर तारीफ की है। उसने कहा है कि पाकिस्तान के मुकाबले दलितों की हालत भारत में काफी बेहतर है। लड़की ने यह भी कहा है कि दलितों को भारतीय संविधान ने उनका हक दिया है।

जिनेवा: शुक्रवार को जेनेवा में मानवाधिकार परिषद के 52वें सत्र में शामिल हुई एक दलित लड़की ने भारत की खूब तारीफ की है। इंदौर शहर की रहने वाली एक सफाई कर्मचारी की बेटी रोहिणी गांधी ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र में भारत का प्रतिनिधित्व यह मेरा एक सपना था, ऐसे में एक दलित लड़की होने के नाते उसका यहां तक आना और अपनी बात रखने का मौका मिलना, उसके लिए यह एक गर्व की बात है। 

इस दौरान रोहिणी गांधी ने भारत की तुलना पाकिस्तान और अन्य पड़ोसी देशों से भी की और कहा कि इन देश के मुकाबले भारत में दलितों की स्थिति काफी बेहतरह है। उन्होंने खुद का उदाहरण देते हुए बोला कि इस बात का जीता-जागता सबूत मैं हूं। 

क्या कहा रोहिणी गांधी ने 

रोहिणी गांधी एक पीएचडी छात्रा और दलित कार्यकर्ता है। वे  सरकारी स्कॉलरशिप पर स्विट्जरलैंड में पीएचडी कर रही है। ऐसे में उन्हें 52वें मानवाधिकार परिषद में हिस्सा लेने का मौका मिला और इस अवसर पर बोलते हुए उन्होंने भारत की प्रशंसा की और कहा कि उन्हें संयुक्त राष्ट्र में रहने का मौका मिला, ये उनके लिए काफी सम्मान की बात है। 

इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा है कि "एक दलित लड़की होने के नाते मुझे गर्व है कि मुझे यहां आने का मौका मिला और अपनी बात रखने का मौका मिला। मैंने बताया कि पाकिस्तान जैसे पड़ोसी देशों की तुलना में भारत में दलितों की स्थिति काफी बेहतर है क्योंकि आरक्षण नीति हमारे भारत में है मुझे खुद भारत सरकार से 1 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति मिली है तो मैं खुद एक इसका उदाहरण हूं, एक सफाई कर्मचारी की बेटी होने के नाते हम यहां तक ​​पहुंचे हैं यह बड़ी उपलब्धि है।"

 भारत में प्रमुख परिवर्तन के रूप में ओबीसी पीएम और दलित राष्ट्रपति है- रोहिणी गांधी

रोहिणी गांधी ने आगे कहा है हि भारत में प्रमुख परिवतर्न हो रहे है और इसका उदाहरण ओबीसी पीएम-पीएम मोदी और दलित राष्ट्रपति-द्रौपदी मुर्मू हैं। उनके अनुसार, पिछले 75 सालों में दलितों की हालत काफी सुधरी और इसमें सुधार अभी भी बाकी है। रोहिणी के अनुसार, ऐसा देश जहां अल्पसंख्यकों को शीर्ष स्थान पर पहुंचने का मौका मिल रहा है, इससे पता चलता है कि भारत में परिवर्तन हो रहा है। 

इस पर बोलते हुए रोहिणी ने आगे कहा है कि हमारे देश का संविधान इतना मजबूत है कि कोई भी व्यक्ति इस देश का  प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति बनने का सपना देख सकता है। उसने यह भी कहा है कि देश का संविधान ने दलितों को उसका हक दिलाया है।  

टॅग्स :स्विट्जरलैंडGenevaइंदौरपाकिस्तानभारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

विश्व अधिक खबरें

विश्वचॉकलेट का तोहफा..., जब पीएम मोदी ने मेलोनी को दिया 'मेलोडी' गिफ्ट; वीडियो देख इंटरनेट पर फैन्स ने मचाया गदर

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं