लाइव न्यूज़ :

इंडोनेशिया विमान हादसा : ईंजन में तेल की आपूर्ति बाधित होने का संदेह

By भाषा | Updated: February 10, 2021 15:31 IST

Open in App

जकार्ता, 10 फरवरी (एपी) इंडोनेशियाई जांचकर्ताओं ने बुधवार को कहा कि पिछले महीने श्रीविजय एयर के बोइंग विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की वजह उसके ईंजन में संभवत: तेल की आपूर्ति बाधित होनी रही होगी।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा समिति के जांचकर्ताओं ने कहा है कि नौ जनवरी को जकार्ता से उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद जावा सागर में विमान के गिरने की सटीक वजह को समझने के लिए उन्हें अब भी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। इस हादसे में विमान में सवार 62 लोग मारे गये थे।

जांचकर्ताओं ने एक प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें इस बारे में विवरण दिया गया है कि विमान के उड़ान भरने के ठीक बाद से ही पायलट को उसका संचालन करने में दिक्कत पेश आने लगी थी।

प्रमुख जांचकर्ता नुरचाहयो उतोमो ने बताया कि विमान के बायें ईंजन में तेल की आपूर्ति से संबद्ध लीवर अपने आप पीछे हट गया, जिससे इस ईंजन को मिलने वाली शक्ति घट गई और विमान सागर में जा गिरा।

उन्होंने बताया कि 26 साल पुराने विमान की पिछली उड़ानों के पायलटों ने इस स्वचालित प्रणाली में समस्याएं पेश आने की शिकायतें की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना