लाइव न्यूज़ :

संयुक्त रेल परियोजनाओं की समीक्षा के लिए भारत-नेपाल जेडब्ल्यूजी ने बैठक की

By भाषा | Updated: November 20, 2020 22:29 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 20 नवंबर रेलवे के क्षेत्र में सहयोग संबंधी भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह (जेडब्ल्यूजी) की शुक्रवार को वीडियो-कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक हुयी। इसमें दोनों पड़ोसी देशों के लोगों को लाभ पहुंचाने वाली सीमा पार रेल परियोजनाओं की समीक्षा की गयी।

भारत-नेपाल संयुक्त कार्य समूह की चौथी बैठक के दौरान दोनों पक्षों ने जयनगर-बिजलपुरा-बर्दीबास और जोगबनी-बिराटनगर के बीच की रेल परियोजनाओं की समीक्षा की।

भारतीय दूतावास ने एक बयान में यहां कहा कि दोनों पक्षों ने भारत में जयनगर और नेपाल में कुर्था के बीच पूरा हो चुके 34 किलोमीटर लंबे रेल खंड की तकनीकी तैयारियों पर चर्चा की ताकि यात्री ट्रेनें चलायी जा सकें। इस दौरान मानक परिचालन प्रक्रिया (एसओपी) पर भी चर्चा की गयी।

यह खंड मूल रूप से ‘नैरो गेज’ था जिसे अंग्रेजों के जमाने में बनाया गया था। बाद में भारत सरकार ने 380 करोड़ रुपए (भारतीय मुद्रा) की लागत से इसका उन्नयन कर इसे ‘ब्रॉड गेज’ में परिवर्तित किया।

दोनों पक्ष जोगबनी और नेपाल में बिराटनगर के बीच चल रही दूसरी सीमा पार रेल परियोजना को पूरा करने के लिए काम में तेजी लाने पर भी सहमत हुए।

बैठक में भारतीय पक्ष का नेतृत्व रेल मंत्रालय में कार्यकारी निदेशक (यातायात परिवहन-एफ) मनोज सिंह ने किया जबकि नेपाली पक्ष का नेतृत्व परिवहन मंत्रालय में संयुक्त सचिव गोपाल प्रसाद सिगडेल ने किया।

यह बैठक इस महीने के अंत में विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला की संभावित नेपाल यात्रा से पहले हुयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

भारतसंसद में तीखी बहस के बीच महिला आरक्षण को मिली हरी झंडी, देशभर में जमीनी स्तर पर कानून लागू

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहां सस्ता और कहां महंगा हुआ पेट्रोल और डीजल, चेक करें लेटेस्ट प्राइस लिस्ट

पूजा पाठChar Dham Yatra 2026: चार धाम यात्रा में करना चाहते हैं VIP दर्शन? तो जान लें ये नियम

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्व अधिक खबरें

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO

विश्वहाथ मिलाया, गले मिले: पाक आर्मी चीफ आसिम मुनीर पहुंचे ईरान, जानें क्यों खास है यह दौरा

विश्वIsrael-Hezbollah War: हिजबुल्लाह का भीषण प्रहार, 24 घंटों में इजरायली ठिकानों पर 39 बार किया हमला

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?