लाइव न्यूज़ :

श्रीलंका के पीएम का ट्वीट, लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाना भारत का आंतरिक मामला

By भाषा | Updated: August 6, 2019 18:39 IST

भारत सरकार ने सोमवार को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेश- जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटने का प्रस्ताव संसद में पेश किया। चिर प्रतीक्षित मांग पूरा होने पर बौद्ध बहुल लेह शहर के लोगों ने खुशियां मनायी।

Open in App
ठळक मुद्देविक्रमसिंघे ने सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लद्दाख और राज्य का पुनर्गठन भारत का आंतरिक मामला है।श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने कहा कि लद्दाख आखिरकार भारतीय राज्य (केंद्रशासित क्षेत्र) बन जाएगा।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे ने कहा है कि लद्दाख को केंद्रशासित प्रदेश बनाना भारत का आंतरिक मामला है।

भारत सरकार ने सोमवार को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को खत्म कर दिया और राज्य को दो केंद्रशासित प्रदेश- जम्मू कश्मीर और लद्दाख में बांटने का प्रस्ताव संसद में पेश किया। चिर प्रतीक्षित मांग पूरा होने पर बौद्ध बहुल लेह शहर के लोगों ने खुशियां मनायी।

विक्रमसिंघे ने सोशल मीडिया साइट पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘लद्दाख और राज्य का पुनर्गठन भारत का आंतरिक मामला है।’’ श्रीलंका के प्रधानमंत्री ने कहा कि लद्दाख आखिरकार भारतीय राज्य (केंद्रशासित क्षेत्र) बन जाएगा।

उन्होंने कहा, ‘‘मैं मानता हूं कि आखिरकार लद्दाख भारतीय राज्य (केंद्रशासित क्षेत्र) बन जाएगा। लद्दाख में 70 प्रतिशत बौद्ध आबादी है और बौद्ध बहुल यह पहला भारतीय राज्य होगा।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि वह लद्दाख गए हैं और ‘‘यह वास्तव में शानदार यात्रा थी। ’’ श्रीलंका बौद्ध बहुल देश है । यहां 74 प्रतिशत नागरिक बौद्ध धर्म के हैं । भाषा आशीष दिलीप दिलीप

टॅग्स :श्रीलंकाधारा ३७०लद्दाख़आर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)मोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वश्रीलंका ऊपर से शांत, पर जनता में असंतोष बरकरार, श्रीलंका के पूर्व मंत्री डॉ. विजयदासा राजपक्षे

भारत'ED सरकार के इशारे पर काम कर रही', PMLA मामले में जमानत के बाद बोले रॉबर्ट वाड्रा- "मेरे पास छिपाने के लिए कुछ नहीं"

भारतयह समय राजनीति का नहीं, देश संभालने का है

भारतबढ़ती महंगाई, घटती विकास दर की चुनौती

भारत'मोदी की वसूली शुरू', फ्यूल रेट बढ़ने पर कांग्रेस ने पीएम पर कसा तंज, कहा- "महंगाई मैन"

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?