लाइव न्यूज़ :

जर्मनी में रासायनिक परिसर में विस्फोट से हवा में फैला विशाल धुआँ, अत्यधिक खतरा चेतावनी जारी

By भाषा | Updated: July 27, 2021 17:06 IST

Open in App

बर्लिन, 27 जुलाई (एपी) जर्मनी के लीवरकुसेन शहर में मंगलवार को रासायनिक कंपनियों के एक औद्योगिक पार्क में हुए विस्फोट की वजह से हवा में बड़े पैमाने पर काला धुआं फैल गया।

जर्मन समाचार एजेंसी डीपीए ने बताया कि जर्मनी के नागरिक सुरक्षा और आपदा सहायता के संघीय कार्यालय ने विस्फोट को "अत्यधिक खतरे के रूप में वर्गीकृत किया और निवासियों को घरों के अंदर रहने और खिड़कियां और दरवाजे बंद रखने के लिए कहा गया है।

राइन नदी पर कोलोन से लगभग 20 किलोमीटर (13 मील) उत्तर में स्थित लीवरकुसेन में केमपार्क साइट के संचालकों ने कहा कि विस्फोट के कारण का पता अभी नहीं चल सका है।

उन्होंने ट्विटर पर कहा कि दमकल वाहनों और प्रदूषण का पता लगाने वाली वैन को तैनात किया गया है।

पास के कोलोन में पुलिस ने कहा कि उन्हें विस्फोट के कारण या पैमाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है और इस समय किसी के घायल होने की जानकारी नहीं है। उन्होंने सभी निवासियों को अंदर रहने के लिए कहा है और लीवरकुसेन के बाहर के लोगों को क्षेत्र में न जाने की सलाह दी।

उन्होंने आसपास के कई प्रमुख राजमार्गों को भी बंद कर दिया।

दैनिक अखबार ‘कोएलनर स्टैड्ट-अंज़ीगेर’ की रिपोर्ट के मुताबिक विस्फोट बुएरिग के पास में एक कचरा दहन संयंत्र में हुआ है।

अखबार ने बताया कि धुआँ उत्तर-पश्चिमी दिशा में बर्सचीड और लीचलिंगेन शहरों की ओर बढ़ रहा है। आग बुझाने में मदद के लिए पूरे क्षेत्र से दमकलकर्मियों को बुलाया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना