लाइव न्यूज़ :

नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र और रानी कोमल शाह कोविड-19 उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: April 24, 2021 21:11 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 24 अप्रैल नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह और रानी कोमल शाह को कोविड-19 के उपचार के लिए शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हरिद्वार कुंभ में शामिल होकर भारत से लौटे 73 वर्षीय पूर्व राजा और 70 वर्षीय पूर्व रानी को 20 अप्रैल को करोना वायरस से संक्रमित पाया गया था।

अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि पूर्व शाही दंपति और उनकी बेटी प्रेरणा सिंह को यहां के नॉर्विक इंटरनेशनल अस्पताल में कोविड-19 के उपचार के लिए भर्ती किया गया है।

शाह के सहयोगी और नारायणहिती राजमहल के पूर्व प्रेस सचिव फणिराज पाठक ने भी पूर्व शाही दंपति के अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है।

अस्पताल के जनसंपर्क विभाग के प्रमुख सोमनाथ बस्तोला ने बताया,‘‘उनको (दंपति और उनकी बेटी) स्वास्थ्य संबंधी कोई जटिलता नहीं है और उनकी हालत अब स्थिर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल