लाइव न्यूज़ :

डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी अधिवक्ता को न्यूयॉर्क की अदालत का जज किया नियुक्त, जानें कौन है सरिता कोमातीरेड्डी

By भाषा | Updated: May 5, 2020 09:56 IST

व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप ने सोमवार को उनका नामांकन अमेरिकी सीनेट को भेजा। इससे पहले वह इसी जिला अदालत के पूर्व न्यायाधीश ब्रेट कैवनॉ के तहत लिपिक का काम कर चुकी हैं। कोमातीरेड्डी फिलहाल न्यूय़ॉर्क पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी न्यायवादी कार्यालय में सामान्य आपराधिक मामलों की उपप्रमुख हैं।

Open in App
ठळक मुद्देडोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अधिवक्ता को न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के लिए नामित किया। सरिता कोमातीरेड्डी, एक अभियोजक हैं और कोलंबिया लॉ स्कूल में कानून पढ़ाती हैं।

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीय मूल की अमेरिकी अधिवक्ता को न्यूयॉर्क की संघीय अदालत में बतौर न्यायाधीश नियुक्त किए जाने के लिए सोमवार को नामित किया। न्यूयॉर्क के पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी जिला अदालत के न्यायाधीश के तौर पर नामित, सरिता कोमातीरेड्डी, एक अभियोजक हैं और कोलंबिया लॉ स्कूल में कानून पढ़ाती हैं।

व्हाइट हाउस ने बताया कि ट्रंप ने सोमवार को उनका नामांकन अमेरिकी सीनेट को भेजा। इससे पहले वह इसी जिला अदालत के पूर्व न्यायाधीश ब्रेट कैवनॉ के तहत लिपिक का काम कर चुकी हैं। कोमातीरेड्डी फिलहाल न्यूय़ॉर्क पूर्वी जिले के लिए अमेरिकी न्यायवादी कार्यालय में सामान्य आपराधिक मामलों की उपप्रमुख हैं।

इससे पहले वह जून 2018 से जनवरी 2019 तक अंतरराष्ट्रीय नार्कोटिक्स एवं धनशोधन मामलों की कार्यवाहक उपप्रमुख और 2016 से 2019 तक कंप्यूटर हैकिंग और बौद्धिक संपदा समन्वयक के पद पर रही हैं। प्रतिष्ठित हार्वर्ड लॉ स्कूल से स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद कोमातीरेड्डी, कोलंबिया सर्किट जिले की अपीली अदालत के तत्कालीन न्यायाधीश ब्रेट कैवनॉ के कानून लिपिक के तौर पर सेवा दे चुकी हैं।

वह बीपी डीपवॉटर हॉरिजन ऑयल स्पिल एंड ऑफशोर ड्रिलिंग पर राष्ट्रीय आयोग की वकील भी रही हैं। इस साल 12 फरवरी को, ट्रंप ने कोमातीरेड्डी को न्यूयॉर्क पूर्वी जिला अदालत की जिला न्यायाधीश के तौर पर नामित करने की अपनी मंशा की घोषणा की थी। 

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?