लाइव न्यूज़ :

COVID-19: लगातार दूसरी रात ICU में बिताने के बाद ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन की हालत स्थिर

By भाषा | Updated: April 8, 2020 20:19 IST

कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) की स्थिति को लेकर ताजा रिपोर्ट सामने आई है, जिसके अनुसार, अब उनकी हालत 'स्थिर' है। हालांकि, कोरोना से संक्रमित होने की वजह से उन्हें दूसरी रात भी आईसीयू (ICU) में बितानी पड़ी थी।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार को सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था।प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के स्वास्थ्य के बारे में अब ताजा जानकारी बुधवार शाम को मिलेगी।

लंदन: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन (Boris Johnson) को लगातार दूसरी रात भी आईसीयू (ICU) में बितानी पड़ी। हालांकि, एक वरिष्ठ स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जॉनसन की हालत 'स्थिर' है और वह 'प्रसन्नचित्त' हैं। देश में 55,000 से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और करीब 6,200 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। 

जॉनसन की हालत बिगड़ने के बाद उन्हें रविवार को सेंट थॉमस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती किया गया था। जॉनसन के स्वास्थ्य के बारे में अब ताजा जानकारी बुधवार शाम को मिलेगी। ब्रिटेन के विदेश मंत्री डॉमिनिक राब ने कहा, 'मुझे विश्वास है कि वह इस बीमारी से बाहर निकलेंगे क्योंकि मैं इस प्रधानमंत्री के बारे में एक बात जानता हूं, वह योद्धा हैं और वह वापस लौटेंगे और जल्द ही इस संकट में हमारा नेतृत्व करेंगे।' 

उन्होंने कहा, 'वह न केवल हमारे बॉस हैं, वह हमारे सहकर्मी भी हैं और हमारे दोस्त भी हैं। हमारी प्रार्थनाएं प्रधानमंत्री और उनके परिवार के साथ है।' स्वास्थ्य राज्य मंत्री एडवर्ड एर्गर ने बुधवार को बीबीसी को बताया कि प्रधानमंत्री की हालत स्थिर है और वह प्रसन्नचित्त हैं। 

खबर में यह भी कहा गया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय ने इस ओर भी संकेत दिया है कि बंद में छूट देने के संबंध में पहली समीक्षा अब योजना के अनुसार अगले सप्ताह नहीं होगी। बीबीसी ब्रेकफास्ट में जब उनसे इन कदमों को हटाने के समय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक सबूत अभी इस संबंध में फैसला लेने की अनुमति नहीं देते हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसबोरिस जॉनसनब्रिटेनचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा