लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: दुनिया भर में कोरोना से मरने वाले की संख्या 71 हजार के पार, ब्रिटिश प्रधानमंत्री अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: April 6, 2020 21:43 IST

मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ने के साथ अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेताया है कि आने वाला हफ्ता “पर्ल हार्बर जैसा क्षण” हो सकता है। देश में वैश्विक महामारी संकट से उबरने के लिए नीति बना रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक एंथनी फाउची ने बड़े खतरे को लेकर आगाह किया और कहा कि अमेरिकियों को “बुरे हफ्ते” के लिए तैयार रहना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देमहामारी से अब तक दुनिया भर में 71,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। उनमें से करीब 50,000 लोगों की मौत यूरोप में हुयी है।संकट के गहराने के बीच विश्व नेताओं ने ऐतिहासिक मंदी आने को लेकर आगाह किया है।

लंदनः कोरोना वायरस के कारण दुनिया भर में 71,000 (71,322) से अधिक लोगों की मौत हो जाने के बीच अमेरिका अब तक के सबसे खराब दौर से गुजर रहा है, वहीं ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अस्पताल में भर्तीं है।

हालांकि यूरोप के कुछ देशों में स्थिति में सुधार के संकेत मिले हैं। इस महामारी से अब तक दुनिया भर में 71,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। उनमें से करीब 50,000 लोगों की मौत यूरोप में हुयी है। इस संकट के गहराने के बीच विश्व नेताओं ने ऐतिहासिक मंदी आने को लेकर आगाह किया है।

जापान ने सोमवार को आपातकाल घोषित करने और बाजार को एक हजार अरब डॉलर का पैकेज देने की योजना की घोषणा की। वहीं फ्रांस ने आगाह किया है कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद सबसे गंभीर आर्थिक मंदी आ सकती है। ब्रिटिश सरकार ने कहा कि प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन कोविड-19 से जुड़ी कुछ “नियमित जांच’’ के लिए रातभर अस्पताल में रहने के बाद अब ठीक महसूस कर रहे हैं।

ब्रिटेन के आवास एवं सामुदायिक मामलों के मंत्री रॉबर्ट जेनरिक ने कहा कि जॉनसन कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के खिलाफ ब्रिटिश अभियान की कमान संभाले हुए हैं और वह जल्द ही 10 डाउनिंग स्ट्रीट में वापसी करेंगे। यूरोप में मिलीजुली तस्वीर दिख रही है और आस्ट्रिया और इटली जैसे कुछ देश लॉकडाउन प्रतिबंधों में ढील देने पर विचार कर रहे हैं।

उधर मृतकों का आंकड़ा लगातार बढ़ने के साथ अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेताया है कि आने वाला हफ्ता “पर्ल हार्बर जैसा क्षण” हो सकता है। देश में वैश्विक महामारी संकट से उबरने के लिए नीति बना रहे वरिष्ठ वैज्ञानिक एंथनी फाउची ने बड़े खतरे को लेकर आगाह किया और कहा कि अमेरिकियों को “बुरे हफ्ते” के लिए तैयार रहना चाहिए।

अमेरिकी सर्जन जनरल जेरोम एडम्स ने और सख्त लहजे में चेतावनी देते हुए फॉक्स न्यूज से कहा, “यह ज्यादातर अमेरिकियों की जिंदगी में सबसे मुश्किल और दुख भरा हफ्ता होने जा रहा है।’’ उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए पर्ल हार्बर, 9/11 जैसा क्षण होने जा रहा है, बस फर्क इतना है कि यह सिर्फ हमारे यहां ही नहीं होगा।”

एएफपी द्वारा संकलित आंकड़ों के अनुसार वायरस संक्रमण से दुनिया भर में 71,000 से अधिक लोगों की मौत हुई है। आधिकारिक सरकारी आंकड़ों और विश्व स्वास्थ्य संगठन से प्राप्त संख्या के अनुसार, महामारी के कारण अभी तक 71,322 लोगों की जान जा चुकी है। इनमें से यूरोप में मरने वालों की संख्या 50,215 है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसजापानमुंबईअमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्पचीनइटलीईरानबोरिस जॉनसनब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल