लाइव न्यूज़ :

Coronavirus: महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के सहायक में कोराना संक्रमण की पुष्टि

By भाषा | Updated: March 22, 2020 22:55 IST

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक यह पता नहीं है कि संक्रमित शाही सहायक महारानी के कितना करीब था लेकिन शाही आवास के ऐसे सभी कर्मचारी जो उस सहायक के संपर्क में थे इस मामले के सामने आने के बाद पृथक रह रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबकिंघम पैलेस के एक शाही सहायक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने लंदन स्थित घर पर थीं।महारानी (93) को ऐहतियात के तौर पर गुरुवार को महल से अनिश्चितकाल के लिये विंडसर पैलेस भेज दिया गया था और उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिये गए थे।

बकिंघम पैलेस के एक शाही सहायक में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है जबकि महारानी एलिजाबेथ द्वितीय अपने लंदन स्थित घर पर थीं। महारानी (93) को ऐहतियात के तौर पर गुरुवार को महल से अनिश्चितकाल के लिये विंडसर पैलेस भेज दिया गया था और उनके सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिये गए थे। ऐसी खबर है कि वह स्वस्थ हैं।

ब्रिटिश मीडिया के मुताबिक यह पता नहीं है कि संक्रमित शाही सहायक महारानी के कितना करीब था लेकिन शाही आवास के ऐसे सभी कर्मचारी जो उस सहायक के संपर्क में थे इस मामले के सामने आने के बाद पृथक रह रहे हैं।

‘द सन’ ने एक शाही सूत्र के हवाले से कहा, “महारानी के विंडसर रवाना होने से पहले यह सहायक संक्रमित मिला था।”

इस सहायक की पहचान जाहिर नहीं की गई है और माना जा रहा है कि वह इस वायरस से पिछले हफ्ते के शुरू में संक्रमित पाया गया था। बकिंघम पैलेस ने इन खबरों पर टिप्पणी करने से इनकार किया है लेकिन कहा कि वह कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जारी परामर्श में बताए गए सभी ऐहतियाती कदम उठा रहा है।

टॅग्स :कोरोना वायरसब्रिटेनलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

भारतRam Rasayan Book: 'राम रसायन' पुस्तक के बारे में बोले डॉ. विजय दर्डा, कहा- "यह किताब राम के चरित्र को अनुभव करने का जरिया"

विश्व अधिक खबरें

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

विश्वVIDEO: पनामा नहर के पास ब्लास्ट, आसमान में दिखा धुएं का गुबार, कई घायल