लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Outbreaks: पाकिस्तान में संक्रमित लोगों की तादाद 1500 पार, जानिए कितने गंवा चुके जान

By भाषा | Updated: March 29, 2020 16:39 IST

पाकिस्तान में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो चुकी है, 11 की हालत नाजुक है और 25 मरीज ठीक हो चुके हैं।

Open in App

पाकिस्तान में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की तादाद रविवार को बढ़कर 1526 हो गई। दूसरी ओर सरकार इस संक्रामक बीमारी को फैलने से रोकने के लिए अपने प्रयास तेज कर रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, मुल्क में कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित पंजाब है, जहां 558 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद सिंध में 481, खैबर पख्तूनख्वा में 188, बलूचिस्तान में 138, गिलगित-बाल्टिस्तान में 116, इस्लामाबाद में 43 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में दो लोग इस घातक विषाणु की चपेट में आए हैं।

पाकिस्तान में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण से 13 लोगों की मौत हो चुकी है, 11 की हालत नाजुक है और 25 मरीज ठीक हो चुके हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बजदर ने ट्वीट कर बताया कि प्रांतीय सरकार ने कोरोना वायरस के और मरीज़ों की पहचान करने के लिए लोगों की जांच करने की गति को बढ़ा दिया है।

उन्होंने बताया कि पंजाब में अबतक 13,380 लोगों की कोविड-19 की जांच की गई है। इससे पहले दिन में चीन से राहत सामग्री लेकर पाकिस्तान वायुसेना का एक विमान इस्लामाबाद हवाई अड्डे पहुंचा। चीन से एक विशेष विमान आठ चिकित्सा विशेषज्ञों की एक टीम और राहत सामग्री लेकर शनिवार को यहां पहुंचा था। यह टीम कोरोना वायरस के प्रसार से निपटने में पाकिस्तान की मदद करने के लिए यहां आई है।

सरकार के स्वास्थ्य सलाहकार जफर मिर्ज़ा ने कहा कि पाकिस्तान में एक भी ऐसा शख्स कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं पाया गया जो हाल फिलहाल में चीन की यात्रा पर गया था। यह पाकिस्तानी और चीन की सरकारों के बीच समन्वय की वजह से हो पाया। उन्होंने कहा कि आंतरिक दबाव के बावजूद पाकिस्तानी छात्रों को वुहान में रखना सही फैसला था।

पाकिस्तान की हुकूमत ने कोरोना वायरस को देखते हुए ईरान और अफगानिस्तान के साथ लगती पश्चिम सीमा और भारत के साथ लगती पूर्वी सरहद को दो और हफ्तों के लिए बंद रखने का फैसला किया है। राष्ट्रीय सुरक्षा पर प्रधानमंत्री के विशेष सहायक मुईद यूसुफ ने शनिवार को कहा कि देश में बढ़ते हुए कोविड-19 के मामलों के मद्देनजर यह कदम उठाया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि चार अप्रैल तक देश में सभी उड़ानें निलंबित रहेंगी।

रविवार को, बैंकाक से फंसे हुए पाकिस्तानियों को लाई एक विशेष उड़ान को इस्लामाबाद में उतरने दिया गया। सभी यात्रियों को एक पृथक केंद्र में ले जाया गया। उन्हें घर भेजने से पहले उनका परीक्षण किया जाएगा। इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान ने एक संदेश में ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन और ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स के जल्दी सेहतमंद होने की कामना की। जॉनसन और चार्ल्स कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनसीओवीआईडी-19 इंडियापाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना