लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ ने किया राष्ट्र को संबोधित, कहा- हम होंगे कामयाब…

By भाषा | Updated: April 6, 2020 12:29 IST

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि स्व-अनुशासन और संकल्प से लोग इस वायरस से जीतेंगे और देश में अच्छे दिनों की वापसी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच राष्ट्र को संबोधित किया।विंडसर प्लेस में चार मिनट का यह भाषण रिकॉर्ड किया गया था।

 लंदन: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-द्वितीय ने कोरोना वायरस के खतरे के बीच राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि स्व-अनुशासन और संकल्प से लोग इस वायरस से जीतेंगे और देश में अच्छे दिनों की वापसी होगी। ब्रिटेन में अब तक इस वायरस से करीब पांच हजार लोगों की मौत हो चुकी है जबकि दुनियाभर में मौत का आंकड़ा 70,000 के पार जा चुका है। ब्रिटेन शाही परिवार की 93 साल की महारानी और 54 सदस्यों वाले राष्ट्रमंडल देशों की प्रमुख ने कहा कि वह इस ‘उथल-पुथल के समय’ में दुनिया के दुख, पीड़ा और आर्थिक कठिनाइयों को समझ सकती हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि पूरी दुनिया इस समान प्रयास के लिए एकजुट हो रही है। इस सप्ताह की शुरुआत में विंडसर प्लेस में चार मिनट का यह भाषण रिकॉर्ड किया गया था।

रविवार को प्रसारित इस भाषण में महारानी ने कहा, ‘‘मुझे उम्मीद है कि आने वाले दिनों में लोग इस बात पर गर्व करेंगे कि उन्होंने किस तरह से इस चुनौती से पार पाया था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं एक ऐसे समय में आपसे मुखातिब हूं जिसके बार में मुझे पता है कि यह काफी मुश्किलों भरा दौर है। हमारे देश में यह उथल-पुथल का समय है- जो कुछ लोगों की जिंदगियों में दुख लेकर आया, कुछ लोगों की जिंदगियों में वित्तीय दिक्कतें लेकर आया और हमारे रोजमर्रा के जीवन में ढेर सारा बदलाव लाया।’’ इस भाषण को बीबीसी के मात्र एक कैमरापर्सन ने रिकॉर्ड किया जिन्होंने पूरा रक्षात्मक कवच पहन रखा था जबकि अन्य तकनीकी कर्मी दूसरे कमरे में काफी दूरी पर मौजूद थे।

महारानी ने लोगों का एकजुट होने की आह्वान करते हुए कहा, ‘’ हम होंगे कामयाब।’’ महारानी के बेटे और वारिस प्रिंस चार्ल्स भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और एक सप्ताह तक पृथक वास के बाद वह बाहर आ चुके हैं। ब्रिटेन के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि रविवार को ब्रिटेन में 621 लोगों की मौत हुई। इसके साथ ही मरने वाले लोगों की संख्या 4,934 तक पहुंच चुकी है। 

टॅग्स :ब्रिटेनकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

क्रिकेटMI vs KKR IPL 2026 Match: बीसीसीआई ब्रॉडकास्ट इंजीनियर का मुंबई ट्राइडेंट होटल में मिला शव?, आईपीएल की जिम्मेदारी देख रहे थे?

कारोबारब्रिटेन की बादशाहत क्यों याद आ गई?, लेकिन जंग की सनक ले डूबी

कारोबारटैरिफ की चुनौतियों के बीच बढ़ती अर्थव्यवस्था, जीडीपी 7.4 फीसदी की दर से बढ़ने की उम्मीद

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला