लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में दो ट्रेनों के बीच टक्कर, कम से कम 30 लोगों की मौत तथा 50 घायल

By भाषा | Updated: June 7, 2021 11:26 IST

Open in App

कराची, सात जून पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में सोमवार को दो रेलगाड़ियों के बीच टक्कर होने से कम से कम 30 लोग मारे गए तथा 50 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पाकिस्तान रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि कराची से सरगोधा जा रही ‘मिलात एक्सप्रेस’ पटरी से उतर गई और सामने वाली पटरियों पर गिर गई जिससे रावलपिंडी से कराची आ रही ‘सर सैय्यद एक्सप्रेस’ उससे टकरा गई। टक्कर के कारण मिलात एक्सप्रेस की बोगियां पलट गईं। यह हादसा सिंध के घोतकी जिले के धारकी शहर के निकट हुआ।

ट्रेन दुर्घटना के बाद घोतकी, धारकी, ओबारो और मीरपुर माठेलो के अस्पतालों में आपात स्थिति की घोषणा कर दी गई। घोतकी के उपायुक्त उस्मान अब्दुल्ला ने संवाददाताओं को बताया कि ट्रेन दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो चुकी है तथा 50 लोग घायल हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में पलटी बोगियों के भीतर फंसे लोगों को निकालने में भी अधिकारियों को मुश्किलें आ रही हैं।

अब्दुल्ला ने जियो न्यूज से कहा कि इस पूरे हादसे में 13 से 14 बोगियां पटरी से उतर गईं तथा छह से आठ बोगियां ‘‘पूरी तरह क्षतिग्रस्त’’ हो गईं। उन्होंने कहा ‘‘ बोगियों में फंसे यात्रियों को बचाना बचाव अधिकारियों के लिए चुनौती बना हुआ है। जो लोग अभी भी फंसे हुए हैं उन्हें निकालने के लिए भारी मशीनरी का उपयोग किया जाएगा और इस काम में वक्त लगेगा। लोगों को चिकित्सीय मदद देने के लिए हम चिकित्सा शिविर भी लगा रहे हैं। रोहरी से एक ‘राहत रेलगाड़ी’ भी भेजी गई है।’’

घोतकी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उमर तुफैल ने कहा ‘‘ एक बोगी में यात्री अब भी फंसे हुए हैं तथा हमें आशंका है कि ‘‘मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।’’

अधिकारियों ने बताया कि दोनों रेलगाड़ियों में 1,000 से अधिक यात्री सवार थे। राहत एवं बचाव अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला