लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका सहयोग का ‘प्रमुख स्तंभ’ होगी जलवायु भागीदारी : बाइडन

By भाषा | Updated: April 24, 2021 18:01 IST

Open in App

वाशिंगटन, 24 अप्रैल अमेरिकी राष्ट्रपति जो. बाइडन ने कहा है कि वह जलवायु एवं ऊर्जा उद्देश्यों की प्राप्ति को भारत के साथ द्विपक्षीय सहयोग का एक ‘‘प्रमुख स्तंभ’’ बनाना चाहते हैं और मुद्दे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ काम करने को लेकर आशान्वित हैं।

बाइडन की टिप्पणी दोनों देशों द्वारा ‘भारत-अमेरिका जलवायु एवं स्वच्छ ऊर्जा एजेंडा 2030 भागीदारी’ की घोषणा किए जाने के एक दिन बाद आई।

भारत और अमेरिका ने पेरिस समझौते के लक्ष्यों को प्राप्त करने के वास्ते मौजूदा दशक में संबंधित क्षेत्र में द्विपक्षीय सहयोग को गहरा करने के लिए इस भागीदारी की घोषणा की है।

बाइडन ने जलवायु परिवर्तन पर आयोजित दो दिवसीय वर्चुअल शिखर सम्मेलन में शुक्रवार को अपने संबोधन में कहा, ‘‘जलवायु एवं ऊर्जा संबंधी हमारे उद्देश्यों को प्राप्त करने, इसे हमारे द्विपक्षीय सहयोग का प्रमुख स्तंभ बनाने के लिए मैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मिलकर काम करने को लेकर आशान्वित हूं।’’

भागीदारी में जलवायु कार्रवाई और स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में 2030 के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने के लिए 450 गीगावाट नवीकरणीय ऊर्जा स्थापित करना शामिल है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

क्रिकेटएक था जो विकेट के पीछे?, जितेश शर्मा के शानदार प्रदर्शन के बाद आरसीबी ने धोनी पर किया कटाक्ष, वीडियो

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला