लाइव न्यूज़ :

चीन के वेइबो ने क्रिस वू पर लगे बलात्कार के आरोपों का बचाव करने वाले अकाउंट बंद किए

By भाषा | Updated: August 23, 2021 21:45 IST

Open in App

बीजिंग, 23 अगस्त (एपी) चीन के माइक्रोब्लॉगिंग मंच ‘सीना वेइबो’ ने सोमवार को 145 अकाउंट बंद कर दिए, जिसमें से कुछ पॉप स्टार क्रिस वू पर लगे बलात्कार के आरोपों का बचाव करने के लिए बंद किए गए हैं। कंपनी ने कहा कि इन अकाउंटों पर ऐसी जानकारी प्रकाशित की गई थी, जो सामाजिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए नुकसानदेह है। बीजिंग पुलिस के मुताबिक, चीनी कनाडाई पॉप स्टार को 31 जुलाई को हिरासत में लिया गया था। उनपर आरोप है कि उन्होंने कई महिलाओं के साथ धोखे से यौन संबंध बनाएं या उनका यौन उत्पीड़न किया। सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक, वेइबो के कुछ अकाउंट को वू के खिलाफ ऐसे आरोपों का बचाव करने के लिए बंद किया गया है। हालांकि, यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका है कि बंद किए गए 145 अकाउंट में से कितने वू का बचाव करने को लेकर बंद किए गए हैं। पहले भी 2016 में वू के खिलाफ लगे इस तरह के आरोपों का बचाव करने के लिए कई मीडिया हस्तियों के अकाउंट बंद कर दिए गए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व2021 में चीन छोड़कर हांगकांग, इक्वाडोर और बहामास होते हुए छोटी नाव से फ्लोरिडा पहुंचा गुआन हेंग?, शिनजियांग के निरोध केंद्रों का गुप्त रूप से वीडियो यूट्यूब पर जारी कर चीनी सच को दिखाया?

ज़रा हटकेViral Video: रोबोट है या लड़की? पहचानों तो जानें, चीन का ये वीडियो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, देखिए

भारतराज्यवर्धन राठौर ने सोनिया और राहुल पर लगाया चीनी कम्युनिस्ट पार्टी से गुप्त समझौते का आरोप, कांग्रेस ने कहा, 'आप देशद्रोहियों के साथ हैं'

विश्वचीन: बीजिंग की भयानक बाढ़ में 21 लोगों की मौत, 26 लापता, 140 वर्षों में दर्ज हुई सबसे अधिक वर्षा

विश्वचीन ने अमेरिका के लिए खड़ी की मुसीबत, बीजिंग में चीनी हैंकरों ने अमेरिकी राजदूत के ईमेल अकाउंट में लगाई सेंध

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत