लाइव न्यूज़ :

मुस्लिमों के खिलाफ मानवाधिकार का उल्लंघन कर रहा चीन, उइगरों को लेकर लीक हो गई थी सरकारी रिपोर्ट

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: November 28, 2019 09:35 IST

पोंपियो ने चीनी सरकार से हिरासत में रखे गए सभी नागरिकों को जल्द रिहा करने और उनके खिलाफ क्रूरता तत्काल बंद करने की अपील की है. विदेश मंत्रालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पोंपियो ने कहा कि दुनियाभर के देश अब यह समझ रहे हैं कि चीन में क्या हो रहा है.

Open in App
ठळक मुद्देहाल ही में सामने आए दस्तावेज को हमने देखा है. इससे साफ है कि शिनजियांग में उइगर और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार किया जा रहा है. चीन के शिनिजयांग में रह रहे अल्पसंख्यक मुस्लिमों (उइगरों) को लेकर पिछले दिनों सरकारी रिपोर्ट लीक हो गई थी.

चीन पर अमेरिका ने आरोप लगाया है कि वह शिनजियांग प्रांत में मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यकों के खिलाफ मानवाधिकार का घोर उल्लंघन कर रहा है. अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोंपिओ ने कहा कि हाल में लीक हुए दस्तावेजों से पता चला है कि चीन सरकार ने अशांत शिनजियांग प्रांत में मुस्लिमों और अन्य अल्पसंख्यकों को 'क्रूरता से हिरासत शिविरों में बंद कर रखा है और वह उनका सुनियोजित तरीके से दमन' कर रही है.

पोंपियो ने चीनी सरकार से हिरासत में रखे गए सभी नागरिकों को जल्द रिहा करने और उनके खिलाफ क्रूरता तत्काल बंद करने की अपील की है. विदेश मंत्रालय में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए पोंपियो ने कहा कि दुनियाभर के देश अब यह समझ रहे हैं कि चीन में क्या हो रहा है. ये देश शिनजियांग में लोगों के लिए मानवाधिकारों के हालात में सुधार करने के वास्ते अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. लंबे समय से न सिर्फ मुस्लिम चीनी कम्युनिस्ट पार्टी की हिरासत में हैं, बल्कि ईसाई, तिब्बती और अन्य अल्पसंख्यक समूह भी चीनी अफसरों द्वारा दबाए जा रहे हैं.

हाल ही में सामने आए दस्तावेज को हमने देखा है. इससे साफ है कि शिनजियांग में उइगर और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ अत्याचार किया जा रहा है. पोंपियो ने चीन सरकार से उन सभी लोगों को फौरन रिहा करने का आह्वान किया जिन्हें मनमाने ढंग से हिरासत में लिया गया और साथ ही उससे अपनी कठोर नीतियों को भी खत्म करने को कहा है जिससे शिनजियांग में उसके अपने ही नागरिक भयभीत हैं.

उइगरों को लेकर लीक हो गई थी सरकारी रिपोर्ट

चीन के शिनिजयांग में रह रहे अल्पसंख्यक मुस्लिमों (उइगरों) को लेकर पिछले दिनों सरकारी रिपोर्ट लीक हो गई थी. इस रिपोर्ट को दुनिया के 17 मीडिया संस्थानों ने छापा था. रिपोर्ट में नजरबंदी कैम्पों में रह रहे उइगरों के बारे में बताया गया था. इसके मुताबिक, कैम्पों में करीब 10 लाख लोगों को बंदी बनाया गया. लोग भाग न सकें, इसलिए उन्हें दो ताले वाले दरवाजों में रखा जाता है. उन पर 24 घंटे नजर रखी जाती है. टॉयलेट में भी उन पर सैनिकों की नजर होती है, ताकि वे भाग न जाएं. पोंपियो ने कहा कि ये रिपोर्टें इस बात का सबूत है कि चाइनीज कम्युनिस्ट पार्टी मानवाधिकारों का घोर उल्लंघन कर रही है.

मुस्लिम कैदियों के साथ एकदम सख्त बर्ताव रखने के अफसरों को निर्देश

 रिपोर्ट में कहा गया था सुरक्षा में लगे स्टाफ को साफतौर पर ताकीद दी गई है कि वे मुस्लिम कैदियों के साथ दोस्ताना बर्ताव न रखें. 2014 में उइगरों ने एक स्टेशन पर हमला किया था. इसके बाद चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग ने बयान में कहा था कि अलगाववाद और आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कोई दया नहीं दिखाई जाए. कैम्पों में ज्यादातर मुस्लिम अल्पसंख्यकों को रखा गया है. चीन दावा करता है कि इन कैंपों में अल्पसंख्यकों को मेंडेरिन भाषा के साथ नौकरी के हुनर सिखाए जाते हैं.

टॅग्स :चीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल ईरान युद्ध के बीच रूस का खामोश खेल

विश्वक्या जख्म पर मरहम लगाएंगे बालेन शाह?

विश्वईरान के साथ युद्ध और यात्रा स्थगित?, 14 और 15 मई को चीन जाएंगे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, देखिए शेयडूल

कारोबारईरानी निशाने पर इजराइल नहीं, खाड़ी के देश!

कारोबारपश्चिम एशिया संकटः यूरिया का उत्पादन 50 प्रतिशत कम, गैस आपूर्ति घटकर 60-65 प्रतिशत, एक्शन में मोदी सरकार?

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला