लाइव न्यूज़ :

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री जॉनसन ने पटेल के खिलाफ धमकाने के आरोपों के बावजूद उनका समर्थन किया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 19:09 IST

Open in App

(अदिति खन्ना)

लंदन, 20 नवंबर ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने शुक्रवार को अपनी कैबिनेट सहयोगी प्रीति पटेल का समर्थन किया जबकि डराने-धमकाने के आरोपों में कैबिनेट कार्यालय की एक जांच में कहा गया है कि उन्होंने मंत्री पद की अवज्ञा की, भले ही अनजाने में ऐसा किया होगा।

सामान्य तौर पर संहिता का उल्लंघन करने वाले मंत्रियों से इस्तीफे की अपेक्षा की जाती है, लेकिन अंतत: यह प्रधानमंत्री पर निर्भर करता है कि मंत्रियों की संहिता संबंधी स्वतंत्र सलाहकार के निष्कर्षों पर कोई कार्रवाई करनी है या नहीं।

इस साल की शुरुआत में आरोप सामने आने के बाद से लगातार पटेल का समर्थन कर रहे जॉनसन ने घोषणा की कि उन्हें 48 वर्षीय भारतीय मूल की मंत्री में अब भी पूरा भरोसा है जो गृह मंत्री के रूप में ब्रिटेन के सर्वोच्च राजनीतिक मंत्रालयों में से एक की प्रभारी हैं।

हालांकि इससे मंत्री संहिता पर स्वतंत्र सलाहकार एलेक्स एलन को इस्तीफा देना पड़ा क्योंकि यह फैसला उनकी रिपोर्ट के निष्कर्षों के खिलाफ है।

उनकी रिपोर्ट में कहा गया है, ‘‘मेरी सलाह है कि गृह मंत्री ने अपने मातहत अधिकारियों के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करने की मंत्री संहिता के जरूरी उच्च मानकों को सतत रूप से पूरा नहीं किया है। कई मौकों पर उनका व्यवहार ऐसा रहा जिसे लोगों के महसूस करने के लिहाज से धमकाने वाला कहा जा सकता है।’’

इसमें कहा गया, ‘‘एक सीमा तक उनका व्यवहार मंत्री संहिता के उल्लंघन वाला रहा है, भले ही गैर-इरादतन हो। इस बात का कोई प्रमाण नहीं है कि उन्हें अपने बर्ताव के प्रभाव की जानकारी थी और उन्हें उस समय कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गयी।’’

जॉनसन की निष्ठावान सहयोगी मानी जाने वाली पटेल ने एक बयान जारी कर कहा कि उन्हें इस बात के लिए खेद है कि अतीत में उनके व्यवहार से लोगों को दु:ख पहुंचा है।

कैबिनेट कार्यालय के एक वक्तव्य में कहा गया कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री को उनकी गृह मंत्री पर पूरा भरोसा है और वह इस मामले को अब समाप्त मानते हैं।

हालांकि एलन के इस्तीफे के बाद यह मुद्दा कुछ और दिन छाया रह सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतसुप्रीम कोर्ट नहीं असम अदालत का रुख करें?, गलत आधार कार्ड जमा करने पर फटकार, पवन खेड़ा को झटका, बीजेपी ने कहा-भगोड़े की तरह छिप रहे हैं?

भारतकर्नाटक में BJP कार्यकर्ता की हत्या के मामले में कांग्रेस विधायक विनय कुलकर्णी और 15 अन्य को आजीवन कारावास की हुई सज़ा

भारत1 अणे मार्ग से सुनहरी बाग रोड स्थित टाइप-8 श्रेणी का 9 नंबर बंगला?, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा

भारतनागपुर हीट वेव अलर्टः तापमान 43 डिग्री पार?, 18 अप्रैल को स्कूल, कॉलेज और कोचिंग क्लासेस बंद

भारतइलाहाबाद हाई कोर्ट ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने का दिया आदेश, जानें क्या है पूरा मामला?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO