लाइव न्यूज़ :

ब्लिंकेन बने अमेरिका के नए विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: January 27, 2021 16:41 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन,27जनवरी अमेरिका के नए विदेश मंत्री एंथनी ब्लिंकेन ने कार्यभार संभालते ही पड़ोसी देशों मेक्सिको, और कनाडा तथा एशिया के अपने दो सहयोगी देशों दक्षिण कोरिया और जापान को फोन किया और अमेरिकी कूटनीति को नई ऊर्जा देने के अभियान की शुरुआत की।

राष्ट्रपति जो बाइडन के लंबे समय से सहयोगी रहे ब्लिंकेन के दक्षिण कोरिया और जापान के अपने समकक्षों को फोन करना इस बात का संकेत है कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र को बाइडन प्रशासन पूरी तवज्जो दे रहा है, जिसकी शुरुआत ओबामा प्रशासन ने की थी और पूर्व के ट्रंप प्रशासन ने इसे मजबूत किया था।

अमेरिकी सीनेट से नाम की मंजूरी मिलने के तत्काल बाद मंगलवार को ब्लिंकेन (58) को कैरल जेड पेरेज ने पद की शपथ दिलाई। पेरेज प्रबंधन पर विदेश मंत्रालय की कार्यकारी अवर सचिव हैं।

बुधवार को ब्लिंकेन का विदेश मंत्रालय में औपचारिक स्वागत किया जाएगा।

उन्होंने ट्वीट किया,‘‘ हम विश्व में अपने हितों और मूल्यों को आगे बढ़ाने के लिए अमेरिकी कूटनीति को नई ऊर्जा देंगं ।’’

उन्होंने कहा,‘‘ अमेरिकी नेतृत्व मायने रखता है और हमारे अंदर वह अद्वितीय क्षमता है कि हम अपने सहयोगियों को आज के वक्त की चुनौतियों से निपटने के लिए साथ ला सकें। हम राष्ट्रपति बाइडन की विदेश नीति पर ऐसा दृष्टिकोण जो अमेरिका की सुरक्षा, समृद्धि और मूल्यों को बढ़ावा देता है और जो अमेरिका की जनता के लिए फलदाई है, उन्हें मिल कर लागू करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

कारोबार500 और 1000 के पुराने नोट बदलने के लिए RBI ने बताए नए नियम! जानें क्या है इस दावे का सच...

विश्वक्या ईरान और यूएस के बीच सीजफायर बढ़ेगा आगे? डोनाल्ड ट्रंप के बयान से युद्धविराम पर मंडराए अनिश्चितता के बादल

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य को जल्द से जल्द आजाद करो?, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच संयुक्त राष्ट्र महासभा में हरीश पर्वतनेनी ने कहा

विश्वX Down: मस्क का 'X' हुआ ठप, हजारों यूजर्स ने की लॉगिन और फीड में दिक्कत की शिकायत

विश्वक्या ईरान की नौसेना वाकई खत्म हो गई? डोनाल्ड ट्रंप के दावे ने बढ़ाई हलचल बोले, "जीत हमारे करीब है"

विश्वआर्टेमिस-2 : चांद पर नासा की नई उड़ान से जुड़े हैं कई मकसद

विश्व26/11 मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफ़िज़ सईद का करीबी अमीर हमज़ा 'धुरंधर-स्टाइल' की गोलीबारी में गंभीर रूप से घायल, VIDEO