लाइव न्यूज़ :

बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ हत्या के दो नए मामले दर्ज, मुकदमों की संख्या बढ़कर 84 हुई

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: August 31, 2024 16:20 IST

बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ हत्या के दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। इन दो मामलों के लेकर हसीना के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देशेख हसीना के खिलाफ हत्या के दो नए मामले दर्जदो बीएनपी कार्यकर्ताओं सहित तीन लोगों की हत्या से संबंधित हैंहसीना के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है

Banglades, Sheikh Hasina:बांग्लादेश की अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनके पूर्व कैबिनेट मंत्रियों के खिलाफ हत्या के दो नए मामले दर्ज किए गए हैं। ये मामले देश में कोटा सुधार विरोध प्रदर्शन के दौरान दो बीएनपी कार्यकर्ताओं सहित तीन लोगों की हत्या से संबंधित हैं।

शेख हसीना के खिलाफ ये केस शुक्रवार को ढाका की अदालतों में दायर किए गए। सरकारी नौकरियों में कोटा प्रणाली के खिलाफ छात्रों के बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन के बाद 5 अगस्त को इस्तीफा देने और भारत भागने के बाद से 76 वर्षीय शेख हसीना के खिलाफ अबतक 80 से ज्यादा मामले दर्ज किए जा चुके हैं।  इन दो मामलों के लेकर हसीना के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या बढ़कर 84 हो गई है।  जिसमें हत्या के आरोप में 70, मानवता के खिलाफ अपराध और नरसंहार के आठ, कथित अपहरण के तीन और अन्य आरोपों के तीन मामले शामिल हैं।

बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के कार्यकर्ता मतीउर रहमान ने 4 अगस्त को साथी पार्टी कार्यकर्ता 38 वर्षीय ज़ुल्कर हुसैन और 28 वर्षीय अंजना की हत्या पर किशोरगंज में मामला दर्ज कराया। मामले के बयान के अनुसार, छात्र आंदोलन और बीएनपी कार्यकर्ताओं के एक जुलूस पर अवामी लीग के नेताओं ने बंदूकों, डंडों और धारदार हथियारों से हमला किया। कुछ बीएनपी कार्यकर्ताओं ने पास के खोरमपतरी इलाके में एक जिला अवामी लीग नेता के घर में शरण ली। यहां उन्हें हसीना के नेतृत्व वाली पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कैद कर लिया और फिर आग लगा दी जिससे हुसैन और अंजना की मौत हो गई। इस मामले में शेख  हसीना, पूर्व सड़क परिवहन और पुल मंत्री ओबैदुल कादर समेत 88 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

इससे पहले मुंशीगंज में, एक 22 वर्षीय व्यक्ति की मौत पर मामला दर्ज किया गया था, जिसे 4 अगस्त को शहर के सुपरमार्केट क्षेत्र में छात्र नेतृत्व वाले आंदोलन के दौरान गोली मार दी गई थी। इस मामले में हसीना, क्वाडर, अन्य अवामी लीग नेताओं और इसकी छात्र शाखा, छात्र लीग के कार्यकर्ताओं सहित 313 लोगों को आरोपी बनाया गया था। 

टॅग्स :शेख हसीनाबांग्लादेशहत्याकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के गोपालगंज जिले में शादीशुदा प्रेमिका के बुलावे पर पहुंचा युवक, पहले से रची गई साज़िश के तहत युवक को पीट पीटकर मार डाला गया

क्राइम अलर्टपति गोपी सिंह यादव ने 5 महीने की गर्भवती पत्नी रोली देवी को बुरी तरह पीटा, गर्भपात के बाद अत्यधिक रक्तस्राव से मौत?, 14 वर्षीय बेटी ने पुलिस से कहा-गर्भपात की गोलियां जबरदस्ती खिलाई?

क्राइम अलर्टपत्नी के सामने माता रंजुदेवी और पिता इंद्राराम महतो ने पति चंदन इंद्राराम को फटकारा और भला-बुरा कहा?, मूसल से पीट-पीटकर मां-बाप को मार डाला

क्राइम अलर्ट4 दिन से लापता थी 3 साल की मासूम, नाना के घर से 25 मीटर दूर भूस्सी घर से तेज दुर्गंध, लोगों ने अंदर देखा तो सड़ा-गला शव

क्राइम अलर्टनितिन गडकरी मामलाः 100 करोड़ रुपये की रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी, ₹35000 का जुर्माना, पुजारी और पाशा को 5 साल की सजा

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल