लाइव न्यूज़ :

Balen Shah Oath Ceremony: 275 में से 182 सीट जीतकर नेपाल के सबसे युवा पीएम बालेंद्र शाह?, ‘शुभ मुहूर्त’ दोपहर 12:34 बजे शपथ

By सतीश कुमार सिंह | Updated: March 27, 2026 14:46 IST

Balen Shah Oath Ceremony: नेपाल में ‘जेन जेड’ के विरोध प्रदर्शन के कारण के पी शर्मा ओली नीत सरकार के सत्ता से अपदस्थ होने के छह महीने बाद, बालेंद्र शाह ‘बालेन’ ने नेपाल के लोकतांत्रिक तरीके से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शुक्रवार को शपथ ली।

Open in App
ठळक मुद्देBalen Shah Oath Ceremony: राष्ट्रपति कार्यालय में अपराह्न 12 बजकर 34 मिनट के ‘शुभ मुहूर्त’ में शपथ ली। Balen Shah Oath Ceremony: समारोह में नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। Balen Shah Oath Ceremony: शाह 'बालेन' को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना गया।

काठमांडू:नेपाल में बालेंद्र शाह ने इतिहास रच दिया। बालेंद्र शाह जिन्हें लोकप्रिय रूप से ‘बालेन’ के नाम से जाना जाता है। शुक्रवार को राष्ट्रपति कार्यालय में आयोजित औपचारिक समारोह में नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली। नेपाल के राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने संविधान के अनुच्छेद 76(1) के तहत शाह की नियुक्ति के बाद उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। रैपर ने नेता बने राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के 35 वर्षीय नेता ने शीतल निवास स्थित राष्ट्रपति कार्यालय में अपराह्न 12 बजकर 34 मिनट के ‘शुभ मुहूर्त’ में शपथ ली। शाह 'बालेन' को राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के संसदीय दल का नेता चुना गया।

Nepal PM oath: नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री?

https://www.lokmatnews.in/world/watch-nepal-pm-oath-new-prime-minister-president-ramchandra-paudel-administered-oath-balen-shah-day-ram-navami-rapper-engineer-shah-takes-oath-47th-pm-see-video-b507/

सबसे कम उम्र का निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के वरिष्ठ नेता बलेंद्र शाह (35) की पार्टी ने पांच मार्च को हुए चुनाव में भारी जीत हासिल की थी। रैपर से राजनीतिक नेता बने शाह देश के शीर्ष कार्यकारी पद पर पहुंचने वाले मधेश क्षेत्र के पहले व्यक्ति भी हैं। 5 मार्च को हुए आम चुनाव में बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) को निर्णायक जीत मिली।

जिसने प्रतिनिधि सभा की 275 सीटों में से 182 सीटें हासिल कीं। इस परिणाम ने न केवल पार्टी को स्पष्ट बहुमत दिलाया, बल्कि नेपाल की पारंपरिक राजनीतिक ताकतों को भी काफी कमजोर कर दिया। नेपाली कांग्रेस की सीटें घटकर 38 रह गईं। कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल-यूनिफाइड मार्क्सिस्ट-लेनिनिस्ट को सिर्फ 25 सीटें मिलीं।

एक अन्य कम्युनिस्ट गुट को केवल 17 सीटें मिलीं, जो चुनावी उथल-पुथल के व्यापक प्रभाव को दर्शाती हैं। पूर्व रैपर बालेन शाह बनेंगे प्रधानमंत्री शाह ने खुद झापा-5 निर्वाचन क्षेत्र में शानदार जीत हासिल की, जहां उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री ओली को हराया। यह सीट लंबे समय से कम्युनिस्ट आंदोलन का गढ़ मानी जाती रही थी।

टॅग्स :बालेंद्र शाह ‘बालेन’Nepal PoliceनेपालNepal-India Women's Friendship Societynepal
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वएयरबस 330 विमान में 277 यात्री थे सवार, काठमांडू एयरपोर्ट पर लैंडिंग के वक्त टर्किश एयरलाइंस विमान में आग, सुरक्षित निकाले गए यात्री, वीडियो

विश्वनेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने भारत, चीन से लिपिलेख के रास्ते कैलाश मानसरोवर यात्रा नहीं करने को कहा, जानिए वजह

क्राइम अलर्टघोड़ासहन थाना क्षेत्रः 67 लाख रुपये नकदी बरामद, भारतीय और नेपाली मुद्राएं, दस्तावेज, बैंक लेनदेन कागजात, क्यूआर कोड स्कैनर

भारतनेपाल के रास्ते 11 संदिग्धों के बिहार आने की सूचना, राज्य में सुरक्षा व्यवस्था चौकस

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वकौन हैं आरोन राय?, पीजीए चैंपियनशिप जीतकर रचा इतिहास, 1919 के बाद पीजीए जीतने वाले पहले भारतीय मूल के खिलाड़ी

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्वतेलंगाना की रहने वाली 25 वर्षीय नव्या गडुसु की मौत और सड़क दुर्घटना में 6 घायल