लाइव न्यूज़ :

आसिम मुनीर नियुक्त हुए पाक खुफिया एजेंसी ISI के मुखिया, इमरान खान ने लगाई अंतिम मुहर

By आदित्य द्विवेदी | Updated: October 10, 2018 12:18 IST

इंटर सर्विस इंटेलिजेंस (आईएसआई) के नए महानिदेशक के रूप में लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर की नियुक्ति की गई है।

Open in App

इस्लामाबाद, 10 अक्टूबरः लेफ्टिनेंट जनरल आसिम मुनीर को आईएसआई का नया महानिदेशक नियुक्त किया गया है। पाकिस्तानी मीडिया के अनुसार पीएम इमरान खान ने उनके नाम पर अंतिम फैसला किया। वो नवीद मुख्तार की जगह लेंगे जो इसी एक अक्टूबर को रिटायर हुए हैं। नवीद मुख्तार ने 11 दिसंबर 2016 को आईएसआई प्रमुख की जिम्मेदारी संभाली थी।

आर्मी की मीडिया विंग ने बुधवार को आसिम मुनीर की नियुक्ति की घोषणा की। कई मीडिया रिपोर्ट्स में पहले से ही उनकी नियुक्ति की सुगबुगाहट तेज थी। पाकिस्तानी सेना प्रमुख बाजवा ने सितंबर में मुनीर और पांच मेजर जनरल का प्रमोशन किया था। 

लेफ्टिनेंट जनरल मुनीर इससे पहले मिलिटरी इंटेलिजेंस के महानिदेशक के पद पर तैनात थे। उन्हें मार्च 2018 में हिलाल-ए-इम्तियाज भी मिल चुका है। वो उत्तरी इलाकों में कमांडर भी रह चुके हैं।

मुनीर को आईएसआई का डीजी बनाए जाने की घोषणा के साथ ही लेफ्टिनेंट जनरल अज़हर सालेह अब्बासी को नया लॉजिस्टिक्स स्टॉफ का नया प्रमुख नियुक्त किया गया है।

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला