लाइव न्यूज़ :

सैन फ्रांसिस्को चिड़ियाघर में अमेरिका के सबसे उम्रदराज चिम्पैंजी की मौत

By भाषा | Updated: June 7, 2021 11:34 IST

Open in App

सैन फ्रांसिस्को (अमेरिका), सात जून (एपी) ‘सैन फ्रांसिस्को जू एंड गार्डन्स’ में रह रहे अमेरिका के सबसे उम्रदराज नर चिम्पैंजी की शनिवार को मौत हो गई। वह 63 वर्ष का था।

चिम्पैंजी का नाम ‘कोबी’ था। 1960 के दशक में सैन फ़्रांसिस्को चिड़ियाघर में लाए जाने से पहले उसकी देखभाल एक शख्स द्वारा की जाती थी। चिड़ियाघर की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि चिम्पैंजी की मौत का कारण अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन अधिकारियों का मानना है कि उसकी बढ़ती उम्र इसकी वजह हो सकती है।

‘इंटरनेशनल यूनियन फॉर कन्जर्वेशन ऑफ नेचर’ ने चिम्पैंजी को लुप्तप्राय प्राणी के रूप में सूचीबद्ध कर रखा है। शिकार, रिहायश के संकट और बीमारी के कारण उन्हें अफ्रीका में सबसे अधिक जोखिम वाला, प्राइमेट प्रजाति का जानवर माना जाता है।

चिड़ियाघर ने बताया कि जंगल में रहने वाले 100,000 से 200,000 चिम्पैंजी की औसतन उम्र 33 साल होती हैं, जबकि मानव द्वारा देखभाल किए जाने पर ये 50 से 60 साल तक जीते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला