लाइव न्यूज़ :

कोविड-19: अमेरिका बना कोरोना महामारी का केंद्र, चीन ने न्यूयॉर्क को 1000 वेंटिलेटर दिये दान 

By भाषा | Updated: April 5, 2020 18:32 IST

Open in App

न्यूयॉर्क:चीन ने न्यूयॉर्क के लिए एक हजार वेंटिलेटर दान दिया है जो अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी का केंद्र है। राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले एक लाख से अधिक होने के कारण अधिकारी जीवन रक्षक उपकरणों की कम आपूर्ति होने से परेशान हैं।

गवर्नर एंड्रयू कुओमो ने शनिवार को कहा कि न्यूयॉर्क ने संघीय सरकार से 17 हजार वेंटिलेटर की आपूर्ति के आदेश दिए थे, जहां देश के लिए 10 हजार वेंटिलेटर ही स्टॉक में हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका भर में जीवन रक्षक मेडिकल उपकरणों की मांग बढ़ गई है जहां कोविड-19 के तीन लाख 12 हजार एक सौ से अधिक मामले सामने आए हैं। कुओमो ने कहा कि चीन इन सब की आपूर्ति कर सकता है।

वेंटिलेटर, पीपीई सब कुछ उसके पास है। हमें देखना होगा कि हमारे देश में निर्माण क्षमता क्यों नहीं है। उन्होंने कहा कि वेंटिलेटर की मांग पूरी करने के लिए ‘‘न्यूयॉर्क चीन में खरीदारी कर रहा है।’’ उन्होंने कहा कि ‘‘चीन की सरकार एक हजार वेंटिलेटर दान देने जा रही है’’ जो जॉन एफ. केनेडी हवाई अड्डे पर आएगा। 

टॅग्स :कोरोना वायरसचीनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा