लाइव न्यूज़ :

अफगानिस्तान: काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, आत्मघाती हमलावरों के शामिल होने का अंदेशा, जवाबी कार्रवाई जारी

By विनीत कुमार | Updated: March 25, 2020 10:32 IST

Kabul Attack: इस हमले में बंदूकधारी भी शामिल हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों ने पूरे एरिया को घेर लिया है और जवाबी कार्रवाई जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देअफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमलाआत्मघाती हमलावर और बंदूकधारी हमले में शामिल, अफगान सुरक्षाबल कर रहे हैं कार्रवाई

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सिख धर्म से जुड़े एक धार्मिक स्थल पर हमला हुआ है। अफगानिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक अरियान अनुसार इस घटना को अंजाम देने में आत्मघाती हमलावर शामिल हो सकते हैं। फिलहाल इस मामले में और जानकारी का इंतजार है। 

रॉयटर्स एजेंसी के अनुसार इस हमले में बंदूकधारी भी शामिल हैं। फिलहाल अफगान सुरक्षाबलों ने पूरे एरिया को घेर लिया है और जवाबी कार्रवाई जारी है। फिलहाल इस घटना में किसी के मौत या घायल होने की जानकारी नहीं मिल सकी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जिस वक्त हमला हुआ उस समय वहां अरदास के लिए सिख समुदाय के लोग जमा थे।

ये जानकारी भी सामने आई है कि अफगान सुरक्षाबलों ने गुरुद्वारे के पहले माले को खाली करा लिया है। इस बीच कई लोगों को बिल्डिंग से बाहर भी सुरक्षित निकाला गया है। फिलहाल इस बात का पता नहीं लगा सका है कि इस हमले के पीछे कौन लोग शामिल हैं।

टॅग्स :अफगानिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

विश्वPakistan-Afghanistan War: पाकिस्तान के अस्पताल पर हमले से भड़के अफगान क्रिकेटर, काबुल में अब तक 400 लोगों की मौत, कई घायल

विश्वPakistan-Afghanistan War: 'अफ़ग़ानिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता का पूरी तरह से सम्मान किया जाए', भारत ने पाकिस्तान को चेताया

विश्वPakistan-Afghanistan Tension: पाकिस्तान ने काबुल से लेकर कंधार तक की एयरस्ट्राइक, 4 की मौत; तालिबान ने जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा