लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में कोविड-19 से एक दिन में 111 मरीजों की मौत

By भाषा | Updated: December 24, 2020 14:03 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 24 दिसंबर पाकिस्तान में पिछले चौबीस घंटे में कोविड-19 से 111 मरीजों की मौत हो गई जो नवंबर में आई संक्रमण की दूसरी लहर के दौरान सर्वाधिक है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

मंत्रालय की ओर से जारी एक वक्तव्य में कहा गया, “देश में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 4,65,070 हो गए हैं। अब तक संक्रमण के शिकार हुए कुल 9,668 मरीजों की मौत हो चुकी है। एक दिन में 111 मरीजों की मौत हो गई जो महामारी की दूसरी लहर में हुई मौत की सर्वाधिक संख्या है।”

पाकिस्तान में अब तक कोविड-19 के 4,17,134 मरीज ठीक हो चुके हैं और 2,361 मरीजों की हालत नाजुक बताई जा रही है। इस समय 38,268 मरीज उपचाराधीन हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारयुद्ध के दौर में बढ़ती महंगाई पर नियंत्रण पाने की चुनौती

क्रिकेटघुटना पूरी तरह से ठीक नहीं?, क्या अगले मैच में नहीं खेलेंगे विराट कोहली, जानें क्या कहा?

पूजा पाठPanchang 16 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 16 April 2026: आज इन 6 राशियों के लिए राह आसान, धन प्राप्ति की ढेरों संभावनाएं

विश्ववीआईपी कल्चर के खिलाफ नेपाल की पहल?, मंत्रियों की कारों के काफिले नहीं चलेंगे?

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज स्ट्रेट हमेशा के लिए खोल रहा हूं, चीन बहुत खुश?, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-शी मुझे गले लगाएंगे, ईरान को हथियार न देने पर सहमत

विश्वतो ईरान को दोबारा खड़े होने में 20 साल लगेंगे?, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-यदि वह अभी पीछे हट जाएं तो...

विश्वIran-US-Israel: जल्द खत्म होने वाला है युद्ध! ट्रंप ने बातों ही बातों में दिया संकेत, तेहराना के साथ समझौता करने का किया दावा

विश्वजब भविष्य बता सकता है एआई तो हम क्यों नहीं रोक पाते तबाही ?

विश्वबांग्लादेश से रिश्तों में हसीना फैक्टर की बाधा