लाइव न्यूज़ :

मेरठ के यात्री को बेचा एक हजार साल बाद का टिकट, कोर्ट ने रेलवे पर लगाया जुर्माना

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 15, 2018 10:33 IST

भारतीय रेलवे ने मेरठ के एक प्रोफेसर विष्णु कांत को आज से 1 हजार साल बाद यानी साल 3013 का टिकट दिया।

Open in App

नई दिल्ली, 15 जून। भारत में ट्रेनों का लेट होना आम सी बात हो गई है। कई बार तो ट्रेने पूरे एक दिन लेट हो जाती है यहां तक तो ठीक है लेकिन इस बार भारतीय रेलवे की एक ऐसी खबर सामने आई है जिसे सोचकर आप हैरत में पड़ जाएंगे कि क्या ऐसा भी हो सकता है। दरअसल रेलवे ने एक यात्री को आज से 1 हजार साल बाद यानी साल 3013 का टिकट दिया जिसके बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा और उसके बाद मीडिया की सुर्खियां बन गया है।    

यह भी पढ़ें: ट्रेन में बेचा जा रहा था सस्ता पानी, ED ने केटरर की इतने करोड़ की जब्त की संपति

दरअसल, ये मामला 5 साल पुराना यानी साल 2013 का है जहां   मामला मेरठ का है। जहां एक उम्रदराज प्रोफेसर विष्णु कांत शुक्ला साल 2013 में हिमगिरी एक्सप्रेस से सहारनपुर से जौनपुर का सफर कर रहे थे। उन्होंने बकायदा ट्रेन का टिकट लिया, लेकिन रेलवे की ओर से उन्हें जो टिकट दिया उसमें 1000 साल बाद की यानी 2013 की जगह 3013 की डेट डली थी।

यह भी पढ़ें: रेल यात्रियों को टिकट के लिए नहीं करना होगा भाग-दौड़, रेलवे ने लॉन्च किया मोबाइल ऐप, मिलेंगी ये सुविधाएं

रेलवे के नियमों के मुताबिक आप चार महीने यानी 120 दिन से पहले का टिकट नहीं ले सकते लेकिन रेलवे ने एक नहीं दो नहीं बल्कि 1000 हजार साल बाद का टिकट काट दिया। सफर के दौरान प्रोफेसर टीसी के मुख्य निशाने पर रहें। टीसी ने इस टिकट को अस्विकार्य कर दिया और टिकट न होने के बात कहते हुए उन्होंने 800 रुपये का चालान या ट्रेन से उतरने को कहा। इसके बाद बुजुर्ग प्रोफेसर को मुराबाद स्टेशन पर उतार दिया गया।

यह भी पढ़ें: भारतीय रेल में सफर करते समय 'तय' वजन का ही ले जाएं सामान वरना भरना पड़ेगा 6 गुना जुर्माना

विष्णु कांत इस मामले को सहारनपुर की एक उपभोक्ता अदालत में ले गए जहां फैसला आने में पांच साल लग गए। हाल ही में इस मामले में कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। फैसले में कोर्ट ने यात्री के पक्ष में न्याय करते हुए रेलवे पर 10 हजार रुपये जुर्माना 3 हजार रुपये मुआवजा देने का आदेश दिया है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :इंडियन रेलवेउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो