लाइव न्यूज़ :

क्या ये भावनाएं आहत नहीं करतीं?: गणपति की 'RSS कार्यकर्ता' वाली मूर्तियों पर बोले प्रकाश राज, यूजर्स के ऐसे आए कमेंट्स

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 2, 2022 09:21 IST

प्रकाश राज के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, "लोगों को...अपने धर्म के बारे में...नहीं पता है।" गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर गणपति के अनेक अवतारों की मूर्तियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देप्रकाश राज ने आरएसएस कार्यकर्ता, पुष्पा के रूप वाली बनी मूर्तियों की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की है।प्रकाश राज द्वारा साझा की गई तस्वीरों में भगवान गणेश को पुष्पा शैली, आरएसएस कार्यकर्ता, पीएम मोदी के रूप वाली मूर्तियों को देखा जा सकता है। 

मुंबईः अभिनेता प्रकाश राज ने गणेशोत्सव में फिल्म 'पुष्पा', 'केजीएफ' व आरएसएस कार्यकर्ता के अवतार वाली गणपति बप्पा की मूर्तियों की तस्वीरें शेयर कर लोगों से पूछा है कि क्या ये हमारी भावनाएं आहत नहीं करतीं। प्रकाश राज ने आरएसएस कार्यकर्ता, पुष्पा के रूप वाली बनी मूर्तियों की तस्वीरें ट्विटर पर साझा की है। अभिनेता ने कहा मैं बस पूछ रहा हूं। क्या क्या ये हमारी...भावनाएं आहत नहीं करतीं?

प्रकाश राज के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, "लोगों को...अपने धर्म के बारे में...नहीं पता है।" गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर गणपति के अनेक अवतारों की मूर्तियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। प्रकाश राज द्वारा साझा की गई तस्वीरों में भगवान गणेश को पुष्पा शैली, आरएसएस कार्यकर्ता, पीएम मोदी के रूप वाली मूर्तियों को देखा जा सकता है। 

एक तस्वीर में मोदी को भगवान गणेश के बगल में दिखाया गया है। वहीं केजीएफ अभिनेता यश का भी रूप गणेश को दिया गया है जो मशीन गन चलाते नजर आ रहे हैं। वहीं पुष्पा फिल्म में अल्लू अर्जुन की भी कॉपी की गई है। इन मूर्तियों की तस्वीरें कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। 

एक यूजर ने पोस्ट पर टिप्पणी की- निश्चित रूप से हमें दुख होता है। इसमें तनिक भी संदेह नहीं है। लेकिन हम उन असमानी किताब के मानने वालों की तरह "सर तन से जुदा" नहीं कहेंगे...हिंदुओं और शांतिपूर्ण में यही अंतर है...। एक अन्य ने लिखा- अगर बॉलीवुड फिल्मों में ऐसी गणेश मूर्तियां होतीं तो इसका बहिष्कार किया जाता और अभिनेता, निर्देशक और निर्माता के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाता, लेकिन जैसा कि वास्तव में बॉलीवुड फिल्म में नहीं है, सब कुछ ठीक है। पाखंड।

टॅग्स :प्रकाश राजगणेश चतुर्थीमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो