हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी एक महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक माना जाता है। हमारे शास्त्रों में भगवान गणेश को प्रथम पूजनीय कहा गया है। कोई भी शुभ काम हो या किसी तरह की विपत्ति आन पड़ी हो तो सबसे पहले विघ्न हर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। पुराणों की मानें तो गणेश चतुर्थी के दिन ही गणेश जी का जन्म हुआ था। 10 दिनों तक चलने वाले इस गणेश चतुर्थी के पर्व की धूम पूरे देश में रहती है मगर इसका असली रंग आपको महाराष्ट्र में देखने को मिलेगा। शिवपुराण में भाद्रपद मास के कृष्णपक्ष की चतुर्थी को मंगलमूर्ति गणेश की अवतरण-तिथि बताया गया है जबकि गणेशपुराण के मत से यह गणेशावतार भाद्रपद शुक्ल चतुर्थी को हुआ था। Read More
Ganesh Chaturthi: पुणे का गणेशोत्सव भारत के नागरिकों के लिए एक विशेष त्योहार रहा है। पुणे के सात मंडल अगले साल कश्मीर के विभिन्न जिलों में अपने बाप्पा की प्रतिकृतियां स्थापित करेंगे। ...
यूपी के अलीगढ़ में भाजपा की मुस्लिम महिला नेता रूबी आसिफ खान के खिलाफ देवबंद मुफ्ती अरशद फारूकी ने सिर्फ इस कारण से फतवा जारी किया है क्योंकि उन्होंने गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने मकान में भगवान गणेश की मूर्ति स्थापित की थी। ...
प्रकाश राज के पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा, "लोगों को...अपने धर्म के बारे में...नहीं पता है।" गौरतलब है कि सोशल मीडिया पर गणपति के अनेक अवतारों की मूर्तियों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। ...
Happy Ganesh Chaturthi 2022: ‘विघ्नहर्ता’ के रूप में पूजे जाने वाले भगवान गणेश की मूर्तियां राज्यभर में लोग अपने घरों में स्थापित कर रहे हैं। महामारी का असर कम होने के बाद इस साल सार्वजनिक स्तर पर भव्य पंडालों में गणेश प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी। ...