नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक बिजी सड़क पर अचानक भूस्खलन आता है। वीडियो इतना खौफनाक है कि उसे देख सबके रोंगटे खड़े हो गए। वीडिय अप्रैल 2020 का है। इंडोनेशिया के (Indonesia) में चियांगजुर और सुकनगर में यह भूस्खलन 9 अप्रैल को आया था। लेकिन सोशल मीडिया पर इस वीडियो को कुछ दिनों से काफी साझा किया जा रहा है। वो भी दावा किया जा रहा है कि ये भूस्खलन भारत के गोवा में हुई थी, वहीं अब कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो मेघालय का है।
असल में यह वीडियो 9 अप्रैल 2020 के इंडोनेशिया चियांगजुर और सुकनगर का है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सड़क चालू है...लोग उसपर आ जा रहे हैं। तभी वहां से एक शख्स बाइक से सड़क से गुजर रहा होता है...उसी दौरान भूस्खलन होता है। लेकिन उस बाइक पर बैठे शख्स ने अपनी बाइक इतनी तेज रफ्तार से घुमाई कि वह बाइक से गिर जाता है...उसकी जान तो बच जाती है लेकिन बाइक कीचड़ के नीचे दब जाती है।
देखें वायरल वीडियो
वीडियो को ट्विटर पर कई लोगों ने शेयर कर लिखा है, OMG!शख्स कितना नजदीक आ चुका है। आखिरकर वह बच निकला।
मेघालय पुलिस ने इस वीडियो को शेयर कर लिखा है कि यह घटना मेघालय की नहीं है। मेघालय इस तरह का भूस्खलन नहीं हुआ है। मेघालय पुलिस ने कहा है कि यह इंडोनेशिया में का मामला है।
वीडियो को देखकर ट्विटर पर कई लोग हैरान भी हैं कि आखिर ऐसे खतरनाक भूस्खलन में वो शख्स कैसे बच गया। लोगों ने शख्स की खूब तारीफ भी की है। कई यूजर ने यह भी लिखा है कि भगवान का शुक्र है कि बाइकर सही सलामत है।