लाइव न्यूज़ :

CAA-NRC-NPR के विरोध में कन्हैया कुमार की रैली जारी, कहा-सरकार युवाओं को धर्म के नाम लड़ा रही है

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2020 08:34 IST

कन्हैया कुमार जेएनयू राजद्रोह मामले (2016) को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. 28 फरवरी को दिल्ली सरकार ने JNU छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार पर राजद्रोह केस चलाने की मंजूरी दी है.

Open in App
ठळक मुद्देजेएनयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष कन्हैया कुमार ने लोकसभा चुनाव 2019 में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ा थाकन्हैया कुमार 2016 में तब राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों ने आ गए जब दिल्ली पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया

सीपीआई नेता कन्हैया कुमारनागरिकता संशोधन कानून (CAA), एनआरसी और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) के विरोध में लगातार रैलियां कर रहे हैं। 28 फरवरी को दिल्ली सरकार ने उनके खिलाफ राजद्रोह का केस चलाने की अनुमति दी है। इसके अगले दिन कन्हैया कुमार ने झारखंड की राजधानी रांची में CAA-NRC-NPR के विरोध में आयोजित सभा में हिस्सा लिया। कन्हैया कुमार ने कहा, सरकार युवाओं को धर्म के नाम पर एक-दूसरे से लड़ा रही है।

कन्हैया कुमार ने 29 फरवरी को ट्वीट किया, "आज रांची में गरीब विरोधी CAA-NRC-NPR के विरोध में सभा आयोजित हुई।अच्छे दिन का झांसा देने वालों ने अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है, जीडीपी गिरकर 4.7% हो गई है। हर घंटे देश का एक बेरोजगार आत्महत्या कर रहा है। इसी से ध्यान भटकाने के लिए सरकार युवाओं को धर्म के नाम पर एक-दूसरे से लड़ा रही है।"

 

आज राँची में गरीब विरोधी CAA-NRC-NPR के विरोध में सभा आयोजित हुई।अच्छे दिन का झाँसा देने वालो ने अर्थव्यवस्था बर्बाद कर दी है, GDP गिरकर 4.7% हो गई है।हर घंटे देश का एक बेरोजगार आत्महत्या कर रहा है।इसी से ध्यान भटकाने के लिए सरकार युवाओं को धर्म के नाम पर एक-दूसरे से लड़ा रही है। pic.twitter.com/FcOlniQlCI— Kanhaiya Kumar (@kanhaiyakumar) February 28, 2020

 

जेएनयू में देश-विरोधी नारे लगाने का आरोप

दिल्ली पुलिस ने 2016 के जेएनयू राजद्रोह मामले में कन्हैया कुमार और जेएनयू के पूर्व छात्रों उमर खालिद और अनिर्बान भट्टाचार्य समेत नौ लोगों के खिलाफ पिछले साल चार्जशीट दाखिल किया था। दिल्ली पुलिस के अनुसार आरोपियों ने नौ फरवरी, 2016 को जेएनयू परिसर में एक कार्यक्रम के दौरान जुलूस निकाला। इस दौरान वहां कथित रूप से लगाये गये देश-विरोधी नारों का समर्थन किया था। 

दिल्ली सरकार के फैसले के बाद कन्हैया कुमार ने ट्वीट किया,  ‘राजद्रोह के मामले में फास्ट-ट्रैक अदालत और त्वरित कार्रवाई जरूरी है ताकि देश को पता चले कि इस पूरे मामले में राजनीतिक फायदों के लिए राजद्रोह कानून का किस तरह दुरुपयोग किया गया।’’ कन्हैया ने कहा, ‘‘राजद्रोह के मामले में मुकदमे की मंजूरी देने के लिए दिल्ली सरकार का शुक्रिया।’’ 

टॅग्स :कन्हैया कुमारएनआरसी (राष्ट्रीय नागरिक पंजिका)कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनझारखंडरांची
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजेंद्र चिकित्सा विज्ञान संस्थान में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा अक्षत कुमार ने लगाई फांसी?, छात्रावास के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

क्राइम अलर्ट50 वर्षीय शिक्षक शंकर प्रसाद ने तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा का किया यौन शोषण, गर्भवती होने पर राज खुला?

भारतIQAC Meeting: शैक्षणिक, अनुसंधान एवं प्रशासनिक उत्कृष्टता सर्वोच्च प्राथमिकता

भारतकौन थे माधव लाल सिंह?, 73 वर्ष में निधन

क्राइम अलर्ट2017 में 16 साल की लड़की से रेप, 2022 में पीड़िता की हो गई शादी, 40 वर्षीय एएसआई करता था ब्लैकमेल, अश्लील वीडियो क्लिप का इस्तेमाल कर धमकाता था

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो