लाइव न्यूज़ :

तापमान शून्य से 24 डिग्री नीचे फिर भी जोजिला टनल का निर्माण जारी

By सुरेश एस डुग्गर | Updated: February 2, 2026 15:29 IST

गहरी बर्फ में भी, टीमें खुदाई जारी रखे हुए हैं और बर्फ से ढकी सड़कों को साफ कर रही हैं, जिससे सुरक्षित आवाजाही, सुचारू लाजिस्टिक्स और इस महत्वपूर्ण लिंक पर बिना रुकावट के काम सुनिश्चित हो रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देजमा देने वाले जनवरी के तापमान में, टीमें प्रगति जारी रखने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।वरिष्ठ प्रोजेक्ट अधिकारी ने बताया कि हम टनल को तय समय सीमा से पहले पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।जोजिला टनल से पहले कुछ छोटी सुरंगों के अलावा खुदाई का काम और पुलों और सड़कों का निर्माण शामिल है।

जम्मूः इसे जानकर आप चौंक जाएंगें खराब मौसम और शून्य से 24 डिग्री नीचे के तापमान के बावजूद, जोजिला टनल प्रोजेक्ट की टीम में दृढ़ संकल्प और मकसद की भावना कम नहीं हुई है। और इस सबके बावजूद प्रोजेक्ट साइट पर खराब मौसम की स्थिति के बावजूद, निर्माण कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ रहा है। जोजिला टनल के निर्माण के लिए जिम्मेदार मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड कंस्ट्रक्शन कंपनी के अधिकारियों ने पत्रकारों को बताया कि इलाके और मौसम सहित चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद काम पूरी तेजी से चल रहा है। उनका कहना था कि भारत की सबसे कठिन ऊंचाई वाली जगहों में से एक, जोजिला टनल अत्यधिक सर्दियों की परिस्थितियों के बावजूद आकार ले रही है। जमा देने वाले जनवरी के तापमान में, टीमें प्रगति जारी रखने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं।

गहरी बर्फ में भी, टीमें खुदाई जारी रखे हुए हैं और बर्फ से ढकी सड़कों को साफ कर रही हैं, जिससे सुरक्षित आवाजाही, सुचारू लाजिस्टिक्स और इस महत्वपूर्ण लिंक पर बिना रुकावट के काम सुनिश्चित हो रहा है। एक वरिष्ठ प्रोजेक्ट अधिकारी ने बताया कि हम टनल को तय समय सीमा से पहले पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

इसके लिए कंपनी मैनेजमेंट और कर्मचारियों सहित हर कोई, चाहे वे मजदूर हों, ड्राइवर हों या इंजीनियर, सभी प्रयास कर रहे हैं। अधिकारी ने बताया कि टनलिंग का लगभग 60 से 70 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है, जिसमें मुख्य जोजिला टनल से पहले कुछ छोटी सुरंगों के अलावा खुदाई का काम और पुलों और सड़कों का निर्माण शामिल है।

हाल ही में, इलाके में ताजा बर्फबारी हुई और एक फुट से ज्यादा बर्फ जमा हो गई, जिससे मजदूरों और टीम के लिए काम और भी चुनौतीपूर्ण हो गया। अधिकारियों ने बताया कि पार्ट-एक का 100 प्रतिशत फिजिकल काम पूरा हो गया है, जबकि पार्ट-2 ने 41 प्रतिशत फिजिकल प्रगति हासिल की है, जिससे कुल फिजिकल प्रगति 66.53 प्रतिशत हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि पूर्वी पोर्टल से केवल 895 मीटर टनलिंग का काम बाकी है, जिसमें लगभग 6 किमी पहले ही पूरा हो चुका है और अगले 3 से 4 महीनों में ब्रेकथ्रू होने की उम्मीद है। कंपनी के जनरल मैनेजर शिव कुमार ने बताया कि 13 किमी लंबी मुख्य सुरंग पर खुदाई का काम पूरा होने वाला है, और बाकी काम समानांतर रूप से चल रहा है।

उन्होंने बताया कि मुख्य टनल में सिर्फ 1250 मीटर की खुदाई बाकी है। बाकी काम पहले ही पूरा हो चुका है। हमारा लक्ष्य नवंबर 2028 की डेडलाइन से काफी पहले काम पूरा करना है। उन्होंने बताया कि पहले हिस्से में सोनमर्ग टनल से मुख्य जोजिला टनल के पश्चिमी पोर्टल तक का रास्ता शामिल है, जिसमें 17 किमी की अप्रोच रोड भी शामिल है।

कुमार के अनुसार, इस सेक्शन में दो छोटी टनल, हिमस्खलन वाले इलाकों में सात कट-एंड-कवर स्ट्रक्चर, एक स्नो गैलरी, चार पुल और संबंधित सड़क का काम शामिल है। पहला हिस्सा पहले ही पूरा हो चुका है। उन्होंने बताया कि दूसरे हिस्से में 13 किमी लंबी मुख्य जोजिला टनल शामिल है, जहां बाकी खुदाई और कंक्रीट लाइनिंग का काम चल रहा है। कुमार ने बताया कि पूरे हो चुके हिस्सों पर कंक्रीट लाइनिंग का काम शुरू हो चुका है, अब तक 2 किमी से ज्यादा की लाइनिंग हो चुकी है।

टॅग्स :जम्मू कश्मीरKashmir Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतसुंबली मावस उत्सव: घाटी में गूंजी पुरानी आवाजें, 37 साल बाद कश्मीरी पंडितों ने अपनी मिट्टी को चूमा

क्राइम अलर्टजम्मू-कश्मीर: अपहरण के मामलों में 50% की कमी, लेकिन शून्य पर पहुंचना अभी बाकी

भारतचौंकाने वाला आंकड़ा: कश्मीर में कुत्तों से आगे निकलीं बिल्लियां, 85,000 से ज़्यादा लोग हुए शिकार

भारत3 हजार करोड़ का सवाल है रे बाबा! कश्मीर में शराबबंदी पर छिड़ी बड़ी बहस

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

ज़रा हटकेप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ईंधन बचाने की अपील, जम्मू में घोड़ा-तांगे दौड़ाने लगे लोग, वीडियो

ज़रा हटकेकॉर्बेट राष्ट्रीय उद्यानः हथिनी ने स्वस्थ जुड़वां शावकों को जन्म दिया?, बेहद दुर्लभ घटना मान रहे वन्यजीव विशेषज्ञ, वीडियो

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO