लाइव न्यूज़ :

Baghpat News: पति को देखते ही होटल की छत से लगाई छलांग, प्रेमी संग रंगे हाथों पकड़ी गई पत्नी

By अंजली चौहान | Updated: June 18, 2025 09:18 IST

Baghpat News: बागपत में OYO होटल में प्रेमी के साथ पकड़ी गई विवाहित महिला, ससुराल वालों से बचने के लिए 12 फीट ऊंची छत से कूदी

Open in App

Baghpat News: उत्तर प्रदेश के बागपत से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। एक पति और पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करते हुए इस घटना ने पूरे बागपत में सुर्खियां बटोर ली है। दरअसल, एक महिला अपने प्रेमी से मिलने के लिए होटल गई थी और वहीं, उसके पति को जैसे ही इसका पता चला वह पुलिस के साथ होटल पहुंच गया। महिला ने जैसे ही पति को देखा वह जान बचाने के लिए होटल की छत से ही कूद गई।

यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई और अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। गौरतलब है कि घटना बड़ौत थाना क्षेत्र की है, जहां पति पुलिस की मदद से पत्नी को पकड़ने की कोशिश कर रहा था। महिला होटल की छत से कूदकर भागने में सफल रही। पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार महिला बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र की रहने वाली है।

वह अपने पति के साथ एसपी ऑफिस में महिला प्रकोष्ठ में काउंसलिंग केस में थी। वह एसपी ऑफिस में तीसरी मध्यस्थता बैठक से लौट रही थी। वह बागपत से बड़ौत के लिए बस में सवार हुई। बड़ौत पहुंचकर वह अपने प्रेमी के साथ बाइक पर सवार होकर 'हॉलिडे होटल' के नाम से मशहूर होटल में चली गई।

महिला के पति ने उसका चुपके से पीछा किया, फिर डायल 112 पर फोन करके पुलिस को सूचना दी। पुलिस के होटल में पहुंचते ही महिला घबरा गई और पकड़े जाने के डर से होटल की छत से (करीब 12-13 फीट ऊंची) कूदकर भाग गई।

महिला के कूदते हुए वीडियो को एक राहगीर ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब सोशल मीडिया पर वायरल करने की कोशिश कर रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और वायरल वीडियो से जुड़ी आगे की कार्रवाई कर रही है। इस पूरी घटना को लेकर इलाके में हलचल मची हुई है और होटल पर भी सवाल उठ रहे हैं।

टॅग्स :वायरल वीडियोमहिलाउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश समाचारयूपी क्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटके अधिक खबरें

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…