Surya Grahan 2020 ( सूर्य ग्रहण २०२०) : इस महीने चंद्र ग्रहण के बाद अब सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। सूर्य ग्रहण 21 जून रविवार के दिन लगेगा। यह इस साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा। 21 जून को लगने वाले सूर्य ग्रहण को रिंग ऑफ फॉयर भी कहा जा रहा है। विशेषज्ञों के मुताबिक 18 साल बाद लगने जा रहा यह ग्रहण पूर्ण ग्रहण होगा। पूर्ण सूर्य ग्रहण के दौरान दिन में ही रात जैसा नजारा हो जाता है। इस सूर्य ग्रहण में चांद सूर्य को लगभग पूरी तरह ढंक लेगा। जिससे सूर्य का किनारे का गोलाकर कुछ भाग दिखेगा, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' कहा जाता है।