मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान आज (2 जुलाई) को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करेंगे। मध्य प्रदेश के प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल आज सुबह 11 बजे भोपाल राजभवन में एक सादे समारोह में मंत्रिमंडल के नये मंत्रियों को शपथ दिलाएंगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल की पहला विस्तार होगा और इसमें करीब दो दर्जन मंत्रियों को शामिल किया जा सकता है। इस दौरान करीब 24-25 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है। इस समारोह में ज्योतिरादित्य माधराव सिंधिया भी मौजूद रहेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने 23 मार्च 2002 को अकेले ही मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी और लॉकडाउन के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 29 दिन तक अकेले ही सरकार चलाते रहे।