Madhya Pradesh: लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद शिवराज के आक्रामक तेवर, राहुल पर दागे सवाल

By अनुराग.श्रीवास्तव@लोकमत.इन | Published: March 18, 2024 02:24 PM2024-03-18T14:24:53+5:302024-03-18T14:26:21+5:30

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने पुराने फॉर्म में लौट आए हैं राजनीतिक भविष्य की तस्वीर साफ होने के बाद शिवराज ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमले तेज कर दिए हैं शिवराज ने राहुल से सवाल पूछ कर बड़ा राजनीतिक हमला बोला है।

Shivraj's aggressive attitude after being declared Lok Sabha candidate, questions raised on Rahul | Madhya Pradesh: लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद शिवराज के आक्रामक तेवर, राहुल पर दागे सवाल

Madhya Pradesh: लोकसभा प्रत्याशी घोषित होने के बाद शिवराज के आक्रामक तेवर, राहुल पर दागे सवाल

Highlightsलोकसभा चुनाव में अब सवालों वाली राजनीतिशिवराज ने राहुल गांधी से पूछे सवाल

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा खत्म हो गई है। लेकिन राहुल गांधी की इस यात्रा के समापन के बाद मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अब कांग्रेस पर हमलावर है। शिवराज सिंह चौहान ने अपने पुराने तेवर दिखाते हुए राहुल गांधी पर एक के बाद एक कई सवाल दागे हैं।


शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राहुल गांधी की न्याय यात्रा ने कांग्रेस के साथ अन्याय ही किया। जहां से वो गुजरे वहां कांग्रेस या तो हारी या शीर्ष नेताओं ने कांग्रेस छोड़ी।

शिवराज ने राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से सवाल पूछा है कि....

पहला सवाल...
जब अयोध्या में भगवान श्री राम के दिव्य और भव्य मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा हुई थी तब, जब संपूर्ण देश आनंद, उत्सव और भक्ति से सरोवार था निमंत्रण उन्हें भी मिला था, कि वो सनातन धर्म के सबसे बड़े पर्व में शामिल हों उन्होंने इस कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं होने का फैसला क्यों किया?
निमंत्रण ठुकरा दिया।

दूसरा सवाल...
पश्चिम बंगाल का संदेशखाली में बहन और बेटियों के साथ जो अमानसिक मध्ययुगीन अत्याचार और अन्याय हुए घिनौने कृत्य हुआ बहनें सड़कों पर उतरी। लेकिन कांग्रेस की तरफ से उनके समर्थन में एक भी बयान नहीं आया।
क्या यह आपकी तुष्टिकरण की नीति नहीं है।

तीसरा सवाल-
प्रधानमंत्री मोदी दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, जो जनता के दिलों में बसते हैं देश उनका पूरा परिवार है। उनके खिलाफ राहुल जी और उनकी पार्टी के नेता आपत्तिजनक बयान देते हैं यह भारत की संस्कृति नहीं है।

प्रधानमंत्री के पद पर आसीन एक ऐसे नेता जो विकसित भारत का निर्माण कर रहे हैं  सारी दुनिया जिनका सम्मान करती है, उनके खिलाफ अशब्द शब्दो का इस्तेमाल क्या यही कांग्रेस और इंडी गठबंधन का चरित्र है?

दरअसल शिवराज सिंह चौहान को भाजपा ने मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाकर आप लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर पुराने फॉर्म में लौटते हुए नजर आ रहे हैं और उनके निशाने पर कांग्रेस के सीनियर लीडर है।
 

Web Title: Shivraj's aggressive attitude after being declared Lok Sabha candidate, questions raised on Rahul

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे