लाइव न्यूज़ :

Shaheen Bagh में गोली चलाने वाला Kapil Gurjar कुछ देर के लिए BJP में हुआ शामिल

By गुणातीत ओझा | Published: December 30, 2020 10:32 PM

Open in App
शाहीन बाग में गोली चलाने वाला सुबह BJP में शाम को बाहरदिल्ली (Delhi) के शाहीनबाग (Shaheen Bagh) में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) विरोधी आंदोलन के दौरान हवाई फायरिंग करने वाले कपिल गुर्जर (Kapil Gurjar) उर्फ कपिल बैसला ने आज सुबह भाजपा (BJP) की सदस्यता हासिल की और शाम होते ही पार्टी ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। गाजियाबाद (Ghaziabad) में भाजपा संगठन से जुड़े पदाधिकारियों ने बुधवार 30 दिसंबर को उसे भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके बाद पार्टी की जमकर फजीहत हुई। विपक्षी दलों के अलावा सोशल मीडिया (Social Media) पर भी लोगों ने गुर्जर के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी को निशाने पर लेना शुरू कर दिया था। पार्टी की छवि धूमिल होते देख बुधवार की शाम ही भाजपा कपिल गुर्जर से अपना पीछा छुड़ा लिया और उसकी सदस्यता रद्द कर दी।भाजपा ने कपिल गुर्जर की सदस्यता को अमान्य करार दिया है। भाजपा के उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने बुधवार को ट्वीट कर यह जानकारी दी। उन्होंने कहा, 'गाजियाबाद के कपिल गुर्जर की विचारधारा भाजपा के अनुरूप नहीं है। उनकी सदस्यता को भारतीय जनता पार्टी द्वारा अमान्य करार दिया जाता है।' गुर्जर ने गाजियाबाद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी, जिसके बाद से सोशल मीडिया पर यह खबर वायरल हो गई।बुधवार को गुर्जर की सदस्यता को अमान्य घोषित किए जाने के बाद भाजपा के गाजियाबाद प्रभारी संजीव शर्मा ने मामले पर अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद महानगर कार्यालय पर बीएसपी छोड़कर आए कुछ युवा कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल करवाया गया, इसमें कुछ व्यक्तियों के साथ कपिल गुर्जर भी शामिल था। हमें उसके विवादित शाहीन बाग मामले की जानकारी नहीं थी।शर्मा ने आगे कहा कि घटना की पूर्ण जानकारी होने के बाद प्रदेश नेतृत्व के द्वारा कपिल गुर्जर का पार्टी में शामिल किया जाना तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया। बता दें कि साल की शुरुआत में शाहीन बाग इलाके में नागरिकता कानून के खिलाफ चल रहे प्रदर्शन के दौरान गुर्जर ने हवाई फायरिंग की थी। बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। गुर्जर को 25 हजार के निजी मुचलके पर जमानत दी गई थी। घटना के दौरान गुर्जर का संबंध आम आदमी पार्टी से जोड़ा गया था।
टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कैब प्रोटेस्टशाहीन बाग़ प्रोटेस्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारतब्लॉग: अकेले चले थे, मगर क्या बन पाया कारवां?

भारतLok Sabha Election 2024: भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए रखा 50 फीसदी वोट बढ़ाने का लक्ष्य, जानें सत्ता में बरकरार रहने के लिए क्या है पार्टी का प्लान

भारतTelangana Election 2023: बीजेपी ने तेलंगाना के लिए जारी की उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, टी राजा समेत इन्हें मिला टिकट; देखें पूरी लिस्ट

भारतभाजपा सांसद मेनका गांधी का बड़ा बयान- सबसे बड़ा धोखा है इस्कॉन, वो कसाइयों को बेच देते हैं गायें

भारतभाजपा ने शाहरुख खान को कहा धन्यवाद, 'जवान' के जरिए कांग्रेस का पर्दाफाश करने का किया दावा; जानें कैसे?

भारत अधिक खबरें

भारतLS Elections 2024: 15 देशों की राजनीतिक पार्टियां देखने आएंगी भाजपा का चुनावी कैंपेन, भगवा पार्टी के निमंत्रण को किया स्वीकार

भारतBJP Manifesto: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी रविवार को जारी करेगी अपना घोषणापत्र, पीएम मोदी रहेंगे मौजूद

भारतVivek Bindra vs Sandeep Maheshwari: संदीप माहेश्वरी पर खुलकर बोले डॉ विवेक बिंद्रा

भारतLok Sabha Elections 2024: ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम ने लोकसभा चुनाव में एआईएडीएमके को अपना समर्थन देने का किया ऐलान

भारतमध्यप्रदेश में नेता प्रतिपक्ष उमंग को हाईकोर्ट का नोटिस, शाजापुर विधायक भीमवाद की पिटीशन भी इंदौर ट्रांसफर