लाइव न्यूज़ :

Kangana Ranaut| Upendra Kushwaha| RLSP| Case Against Kangana Ranaut in Bihar

By गुणातीत ओझा | Updated: December 18, 2020 21:23 IST

Open in App
कंगना रनौत ने इस नेता को जिहादी बोलकर मोल ली नई आफतराष्ट्रीय लोक समता पार्टी  (RLSP) के अध्यक्ष को जिहादी व टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्य बताकर कंगना रनौत बड़ी मुश्किल में फंस गई हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत (Actress Kangana Ranaut) पर रालोसपा अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) सहित कई अन्‍य नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्‍पणी करने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है। पटना सिविल कोर्ट में दायर इस केस में कंगना पर रालोसपा व उनके अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा की तस्वीर को गलत ढंग से पेश करने का आरोप है। रालोसपा ने ट्विटर इंडिया के खिलाफ भी मुकदमा करवाया है। धारा 501क, 502क, 505 और IT एक्ट 66 A के तहत पार्टी के विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्याम बिहारी सिंह ने यह केस दर्ज करवाया है। कंगना रनौत ने बीते दिनों रालोसपा की तस्वीर को ट्वीट किया था। कंगना ने उनके खिलाफ दर्ज हुए मामले की जानकारी मिलते ही ट्वीट किया है। कंगना ने फिर दो ट्वीट कर अपनी बात रखी है। उन्‍होंने सवाल किया है कि आखिर लोग उनसे इतनी नफरत क्‍यों करते हैं?कंगना रनौत ने यो यो फन्नी सिंह (Yo Yo Funny Singh) नाम के ट्विटर अकांउट से रालोसपा की चुनावी रैली की एक तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में उपेंद्र कुशवाहा सहित अन्‍य नेताओं को लुटियंस लिबरल, जिहाद, आजाद कश्मीर, कम्युनिस्ट, खालिस्तान तथा अर्बन नक्सल आदि संज्ञाएं दी गई थीं। उन्‍हें टुकड़े-टुकड़े गैंग का सदस्‍य बताया गया था। उपेंद्र कुशवाहा की तस्‍वीर पर आजाद कश्‍मीर लिखा था।कंगना के ट्वीट के बाद रालोसपा प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने भी उनके खिलाफ ट्वीट किया था। उपेंद्र कुशवाहा ने कंगना पर रालोसपा की पुरानी चुनावी रैली की तस्वीर का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। साथ ही यह भी पूछा था कि क्‍या ऐसा करने से कंगना को राजनीति की पाठशाला में प्रवेश मिल जाएगा?कंगना इसके पहले बिहार के ही रहने वाले बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्‍ध मौत के मामले में विवादों में रहीं थीं। तब इस मामले में उनकी महाराष्‍ट्र सरकार, मुंबई पुलिस एवं मुंबई महानगरनिगम (बीएमसी) से ठन गई। उन्‍होंने बॉलीवुड में परिवारवाद व ड्रग्‍स के मुद्दे भी उठाए। अब कंगना बिहार से जुड़े इस नए विवाद में फंस गईं हैं।
टॅग्स :कंगना रनौतउपेंद्र कुशवाहाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र