लाइव न्यूज़ :

Bihar Exit Poll: त्रिशंकु विधानसभा की आशंका, कांग्रेस में टूट के डर से पटना पहुंचे सुरजेवाला

By अनुराग आनंद | Published: November 09, 2020 12:47 PM

Open in App
बिहार विधानसभा चुनाव के लगभग सभी एग्जिट पोल में महागठबंधन को बढ़त मिलती दिख रही है। ऐसे में एनडीए खेमे में बेचैनी होना स्वाभाविक है। हालांकि यह अनुमान 10 तारीख को होने वाले मतगणना में कितना बदलता है इस बात पर सभी के निगाहें टिकी हुई हैं। लेकिन, विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल अनुमानों ने राजद के नेतृत्व वाले महागठबंधन की बढ़त से एनडीए खेमे की चिंता बढ़ा दी है।असल नतीजे 10 नवंबर को आएंगे. हालांकि, तब तक राजनीतिक दलों में पर्दे के पीछे भावी संभावनाओं को तलाशने का काम होगा.एग्जिट पोल अनुमानों को देखते हुए स्पष्ट जनादेश आने का अनुमान है। लेकिन अगर मुकाबला बराबरी पर रहा तब जोड़-तोड़ की संभावना बनेगी।इसलिए अगले दो दिन अपने अपने तंत्र से अनुमानों का अध्ययन कर सम्पर्क संवाद के रहेंगे।ऐसे में त्रिशंकु विधानसभा की आशंका के बीच कांग्रेस को अपने विधायकों के टूट का डर सताने लगा है।  एनडीए खेमे से अपने विधायकों को बचाने के लिए रणदीप सिंह सुरजेवाला पटना पहुंच गए हैं। बता दें कि एग्जिट पोल के बाद सियासी गहमागहमी तेज हो गई है। एग्जिट पोल में महागठबंधन को बहुमत मिलने के आसार को देखते हुए कांग्रेस के खेमे में उत्साह बढ़ गया है। दूसरी तरफ अपने विधायकों के टूटने का डर भी दिख रहा है।  बिहार चुनाव परिणाम से पहले ही कांग्रेस को अपने विधायकों के टूटने का डर सताने लगा हैं। जीत से पहले ही कांग्रेस को अपने विधायकों के टूटने का डर सताने लगा हैं।इसको लेकर ऑब्जर्वर नियुक्त कर दिया है। सोनिया गांधी ने विधायकों के टूट रोकने के लिए रणदीप सुरजेवाला और अविनाश पांडेय को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है दोनों पटना भी पहुंच गए। दोनों महागठबंधन की सरकार बनाने तक बिहार में ही कैंप करेंगे।महागठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी बिहार विधानसभा का चुनाव 70 सीटों पर लड़ी है। इसके साथ ही वाल्मीकिनगर लोकसभा उप चुनाव में भी अपना उम्मीदवार उतारा है। 10 नवंबर को रिजल्ट आएगा को स्पष्ट होगा की कांग्रेस के कितने विधायक चुनाव जीत रहे हैं। 
टॅग्स :बिहारएग्जिट पोल्सकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

बिहारबिहार: लालू परिवार की बढ़ी मुश्किलें, ईडी ने राबड़ी देवी और उनकी बेटी मीसा भारती को पूछताछ के लिए बुलाया

भारतTejashwi Yadav Security Arrangements: जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा नहीं, सत्ता परिवर्तन के बाद तेजस्वी की सुरक्षा में बदलाव, भाजपा सांसद रूडी की सुरक्षा बढ़ी

भारतब्लॉग: ‘आया राम गया राम’ का दौर कब खत्म होगा ?

भारतBihar Politics: नीतीश कुमार ने कहा, इसलिए इंडिया गठबंधन से बाहर निकला

भारत"मोदी सरकार ने 10 साल में उद्योगपतियों का 7.5 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया", राहुल गांधी ने भाजपा राज में किसानों की आत्महत्या को मुद्दा बनाते हुए कहा

भारत अधिक खबरें

भारतHemant Soren Arrested: हेमंत सोरेन को ईडी ने गिरफ्तार किया, झारखंड के मुख्यमंत्री पद से दे चुके हैं इस्तीफा

भारतJharkhand: इस्तीफा सौंपने के बाद हेमंत सोरेन अपने आवास पहुंचे, रांची के प्रमुख इलाकों में निषेधाज्ञा लागू

भारतHemant Soren resigns: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दिया, चंपई सोरेन होंगे अगले सीएम

भारतसंसद सुरक्षा चूक मामला: आरोपियों ने विपक्षी दलों से संबंध स्वीकारने के लिए प्रताड़ित किये जाने का आरोप लगाया

भारतHemant Soren News Live: शिबू सोरेन परिवार में कलह!, झामुमो सुप्रीमो की बड़ी बहू सीता ने कहा- कल्पना को मुख्यमंत्री बनाने के किसी भी कदम का विरोध करेंगी