लाइव न्यूज़ :

Jammu Kashmir के Shopian Encounter में 3 आतंकी ढेर, कश्मीर में 24 घंटे के अंदर आतंक पर दूसरा एक्शन

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: July 18, 2020 12:13 IST

Open in App
जम्मू-कश्मीर के शोपियां में शनिवार (18 जुलाई) सुबह सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच चल रही मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने तीन आतंकियों को मार गिराए हैं। सुरक्षा बलों ने पिछले 24 घंटे में 6 आतंकियों को ढेर किया है। पिछले 24 घंटे में यह दूसरी मुठभेड़ है। शोपियां में आज (18 जुलाई) तड़के ही सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हुई थी। ऑपरेशन फिलहाल जारी है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाला हुआ है। मुठभेड़ को लेकर एक अधिकारी ने सूचना दी कि जब सुरक्षा बलों को इलाके में आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली, तो पुलिस, सेना और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इलाके को घेर कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसी दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों की टीम पर फायरिंग शुरू की। जवाबी कार्रवाई करते हुए सेना ने भी मुंबतोड़ जवाब दिया। जिसमें तीन आतंकियों को ढेर किया गया है। हालांकि तीनों मारे गए आतंकियों की पहचान नहीं बताई गई है। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार को मुठभेड़ में तीन आतंकवादी ढेर जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच शुक्रवार (17 जुलाई) को मुठभेड़ में तीन आतंकवादी मारे गए थे और दो सुरक्षा कर्मी घायल हो गए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया था कि आतंकवादियों की मौजूदगी की खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कुलगाम जिले के नगनाद इलाके में घेराबंदी कर तलाश अभियान शुरू किया था।
टॅग्स :जम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार28 दिन में 3.42 लाख पहुंचे?, खाड़ी युद्ध की छाया टयूलिप गार्डन पर भी, वर्ष 2023 का रिकार्ड भी नहीं टूटा?

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतनशा तस्कर सुधार जाओ नहीं तो पासपोर्ट, आधार कार्ड होंगे रद्द?, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा- घर और संपत्ति करेंगे जब्त

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

पूजा पाठतैयार हो जाइए! इस तारीख से शुरू होगा अमरनाथ यात्रा रजिस्ट्रेशन, ऐसे करें ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi: सोते रह गए लोग और काल बन गई आग, रोहिणी की झुग्गियों में आग; तीन की मौत

भारतबिहार में पहली बार बीजेपी से सीएम, जानिए क्या है इस बड़े सियासी उलटफेर के मायने?

भारतएक राष्ट्रीय सपने की राह में सरकारी व्यवधान

भारतबिहार की जनता की सेवा, विश्वास और सपनों को साकार करने का पवित्र अवसर?, सम्राट चौधरी ने कहा- मेरे लिए पद नहीं अवसर, वीडियो

भारतकौन हैं सम्राट चौधरी?, पिता शकुनी चौधरी रह चुके हैं मंत्री?, बिहार के नए खेवनहार?