बॉलीवुड गायक मीका सिंह को दुबई में छेड़छाड़ के आरोप में हिरासत में लिया गया है। दुबई पुलिस ने मीका को हिरासत में लेकर पुलिस स्टेशन में रखा है। एएनआई के मुताबिक, मीका पर 17 साल की ब्राजीलियन लड़की ने यौन दुर्व्यवहार के आरोप लगाए हैं।