लाइव न्यूज़ :

Visa Free Honeymoon Destinations For Indians: ये 5 बेस्ट रोमांटिक डेस्टिनेशन जहां बिना वीजा के मना सकते हैं हनीमून

By जोयिता भट्टाचार्या | Published: October 23, 2019 7:17 AM

Honeymoon Trip Ideas in India: अगर आप भी अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं और अभी तक आपको हनीमून के लिए कोई खूबसूरत जगह नहीं मिल पाई है तो परेशान न हों। हम इस खबर में आपको दुनिया की 5 ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमालदीव हनीमून मनाने के लिए कपल्स की फेवरेट जगह में से एक हैकुक आइलैंड में 31 दिनों तक बिना वीजा के घूम सकते हैं

हर कपल के लिए शादी की सारी तैयारियों के बीच जो सबसे ज्यादा जरूरी होता है वो है हनीमून। लेकिन जब बात हनीमून की हो तो कपल्स ऐसी जगह ढूंढते हैं, जहां वो फ्री होकर कुछ यादगार पल बिता सकें।

अगर आप भी अपने हनीमून को यादगार बनाना चाहते हैं और अभी तक आपको हनीमून के लिए कोई खूबसूरत जगह नहीं मिल पाई है तो परेशान न हों। हम इस खबर में आपको दुनिया की 5 ऐसी खूबसूरत जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां आप बिना वीजा के ट्रैवल कर सकते हैं।

मालदीव

मालदीव हनीमून मनाने के लिए कपल्स की फेवरेट जगह में से एक है। मालदीव में ज्यादातर बॉलीवुड हस्तियां घूमने या हनीमून मनाने जाती हैं। ऐसे में नए शादीशुदा कपल के मन में एक बार जरूर आता है कि काश वो भी अपने साथी के साथ मालदीव जा सकें। लेकिन ज्यादातर लोगों को वीजा की टेंशन होती है जिससे वो बाद में प्लान कैंसल कर देते हैं।

लेकिन हम आपको बता दें कि आप बिना वीजा के भी मालदीव घूम सकते हैं। मालदीव में घूमने के बहुत सारे विकल्प मौजूद है। यहां पर तकरीबन 1200 आइलैंड हैं। यहां के व्हाइट बीच और अंडरवॉटर वॉटर स्पोर्ट्स रिसोर्ट लोगों को अपनी ओर अपनी तरफ खासा आकर्षित करते हैं।

कुक आइलैंड

हनीमून के लिए अगर आप कोई और ऑप्शन सर्च कर रहे हैं तो कुक आइलैंड जा सकते हैं। कुक आइलैंड में 31 दिनों तक बिना वीजा के घूम सकते हैं। कुक आइलैंड में आप अपने पार्टनर के साथ स्वीमिंगक जैसे और भी कई वॉटर स्पोटर्स का लुफ्त उठा सकते हैं। यानी कि आप बिना वीजा के दूसरे देश घूम के आ सकते हैं।

बाली

बाली बहुत ही खूबसूरत जगहों में से एक है। इसलिए इसे भगवान का देश भी कहा जाता है। बाली की खूबसूरती की जितनी भी तारीफ की जाए वो कम है। आपके हनीमून के लिए बाली भी एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है जहां वीजा नहीं लगता।

जमैका

हनीमून के लिए जमैका भी बेस्ट है। जमैका में आप 30 दिनों तक बिना वीजा के रह सकते हैं। यहां खूबसूरत पहाड़, आइलैंड और बीच पर आप अपने पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिता सकते हैं।

थाईलैंड

थाईलैंड में भी आप बिना वीजा के जा सकते हैं। यहां आपकों कल्चर और इतिहास देखने मिलेगा। इसके साथ ही थाईलैंड में कई खूबसूरत बीच और मंदिर भी हैं।

टॅग्स :हनीमूनइंडोनेशियामालदीवथाईलैंड
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडॉक्टर विजय दर्डा का ब्लॉग: कुर्सी ने कुर्सी पर साधा निशाना !

विश्वIndia ने मदद में की कटौती तो Maldives ने Pakistan से हाथ मिलाया

विश्वमालदीव में मौजूद भारतीय सैनिकों को 10 मई तक 'बदलेगा' भारत, हेलिकॉप्टर और डोर्नियर विमान मालदीव में ही रहेंगे

विश्वBudget 2024: बजट में मालदीव नहीं, इस देश को भारत से मिला सबसे ज्यादा अनुदान, देखें लिस्ट

विश्वMaldives की मुइज्‍जू सरकार की बढ़ी मुश्किल, भारत से विवाद के बाद जा सकती है कुर्सी

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते