लाइव न्यूज़ :

Durga Puja 2019: दुर्गा पूजा में घूमने का है प्लान तो इन शहरों की रौनक को ना करें मिस

By जोयिता भट्टाचार्या | Updated: September 23, 2019 16:12 IST

बंगालियों के सबसे बड़े त्यौहार दुर्गा पूजा ना केवल सिर्फ पश्चिम बंगाल में धूमधाम से मनाया जाता है बल्कि इसकी रौनक पूरे भारतवर्ष में देखी जा सकती है। यह हिंदूओं का खास त्यौहार में जो देशभर में मनाया जाता है। गौर करें तो इस त्यौहार को ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में मनाया जाने लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देकोलकाता या पश्चिम बंगाल के बाद सबसे ज्यादा दुर्गा पूजा बनारस में होती हैपश्चिम बंगाल के अलावा भी दुर्गा पूजा विभिन्न रूपों में अलग-अलग राज्यों में किया जाता है

दुर्गा पूजा बुराई पर अच्छाई की जीत है। मां दुर्गा ने राक्षसों का वध कर लोगों को उनसे मुक्ति दिलाई थी। कहा जाए तो यह त्योहार पूरी दुनिया में शक्ति का सम्मान करता है। 'सिटी ऑफ जॉय' कहे जाने वाले शहर 'कोलकाता' में मां दुर्गा की पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाई जाती है।

बंगालियों के सबसे बड़े त्यौहार दुर्गा पूजा ना केवल सिर्फ पश्चिम बंगाल में धूमधाम से मनाया जाता है बल्कि इसकी रौनक पूरे भारतवर्ष में देखी जा सकती है। यह हिंदूओं का खास त्यौहार में जो देशभर में मनाया जाता है। गौर करें तो इस त्यौहार को ना सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में मनाया जाने लगा है।

इस साल दुर्गा पूजा 4 अक्टूबर से 9 अक्टूबर के बीच देश के विभिन्न राज्यों में मनाई जाएगी। अगर आप पहली बार अपने शहर से निकलकर दूसरे किसी राज्य में दुर्गा पूजा को देखने की चाहत रखते हैं तो हम आपको बताएंगे कि कौन-कौन से खास जगहों का आप प्लान बना सकते हैं।

कोलकाता (Kolkata)

इसमें कोई शक नहीं कि कोलकाता दुर्गा पूजा के लिए काफी फेमस है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह धार्मिक उत्सव पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा त्यौहार माना जाता है। जिस तरह कोई शादीशुदा महिला शादी के बाद मायके आती है, ठीक उसी तरह लोग मानते हैं कि मां दुर्गा उनके पास आई हैं। इस मौके पर लोग नए-नए कपड़े पहनते हैं और पंडालों में घूमने के लिए जाते हैं। कोलकाता में कई फेमस पंडाल है जहां हर साल किसी न किसी नए थीम पर पंडाल का निर्माण करते हैं। हालांकि ऐसे पंडाल आपको पश्चिम बंगाल के हर प्रांत में देखने को मिलेंगे।

लोग सुबह से देर रात तक मां के दशर्न करते हैं। पूरे दिन में मां की विशेष पूजा आयोजित की जाती है। अगर आप भी दुर्गा पूजा का असल रौनक देखना चाहते हैं तो कोलकाता जरूर आएं।

काशी या बनारस (Varanasi)

काशी को बनारस के नाम से भी जाना जाता है। कोलकाता या पश्चिम बंगाल के बाद सबसे ज्यादा दुर्गा पूजा बनारस में होती है। इसलिए बनारस को मिनी कोलकाता भी कहा जाता है। दुर्गा पूजा के दौरान अगर आप कुछ अलग अनुभव करना चाहते हैं तो उत्तर प्रदेश के वाराणसी की यात्रा कर सकते हैं। यहां की रामलीला और दशहरा पूरे देश में फेमस है। यहां दूर दराज से लोग आते हैं घूमने। आप इस दौरान वाराणसी के प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर सकते हैं। साथ ही अस्सी घाट की गंगा आरती को भी देख सकते हैं।

अहमदाबाद (Ahmedabad)

पश्चिम बंगाल के अलावा भी दुर्गा पूजा विभिन्न रूपों में अलग-अलग राज्यों में किया जाता है। आप इस मौके पर गुजरात के बड़े शहर अहमदाबाद की यात्रा कर सकते हैं। आप यहां गुजराती रंग के साथ इस धार्मिक महोत्सव का आनंद ले सकते हैं। यहां भी दुर्गा पूजा के कई भव्य पंडाल तैयार किए जाते हैं। नवरात्रि के दौरान यहां डांडिया नृत्य आयोजित किया जाता है जो पूरे दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

कटरा (Katra)

दुर्गा पूजा में आप जम्मू-कश्मीर की सैर का भी प्लान बना सकते हैं। कटरा स्थित मां वैष्णो देवी के दर्शन कर सकते हैं। इस अवसर पर आप वैष्णोदेवी मंदिर के भी दर्शन कर सकते हैं। नवरात्रि के दौरान पूरे मंदिर को सजाया जाता है, जिसकी रौनक देखने लायक होती है।

गुवाहाटी (Guwahati)

पश्चिम बंगाल के अलावा असम में भी मां दुर्गा की पूजा काफी धूमधाम से मनाई जाती है। यहां भी आप भव्य पंडाल देख सकते हैं। जगह-जगह आपको मां दुर्गा के भव्य पंडाल नजर आएंगे। इस दौरान आप कामाख्या के मंदिर के दर्शन भी कर सकते हैं।

कामाख्या मंदिर, देवी सती के सबसे प्रसिद्ध शक्तिपीठों में गिना जाता है। यहां वर्षभर श्रद्धालुओं का आगमन लगा रहता है। खासकर नवरात्रि के दौरान यहां विशेष आयोजन किए जाते हैं, जिनमें आप शामिल हो सकते हैं।

दिल्ली (Delhi)

दिल्ली में भी नवरात्रि की अच्छी खासी धूम होती है। यहां के दुर्गा पंडालों में दर्शन के लिए भारी भीड़ उमड़ती है। इसके अलावा दिल्ली में रामलीला भी काफी धूमधाम से मनाई जाती है। दिल्ली के बंगाली एरिया सी.आर. पार्क में दुर्गा पूजा की धूम रहती है। कोलकाता की तरह ही यहां पूजा पंडालों में काफी भीड़ होती है।

टॅग्स :नवरात्रिदशहरा (विजयादशमी)कोलकातादिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

मुसाफ़िर अधिक खबरें

कारोबारAmrit Bharat Express Ticket Price: अमृत ​​भारत एक्सप्रेस सेवा जल्द, टिकट की कीमत जानें, भारतीय रेलवे की नई ट्रेन में यात्रा करने में कितना खर्च आएगा, सभी डिटेल

मुसाफ़िरघूमने-फिरने का आपको भी है शौक तो लीजिए जॉय राइडर्स का साथ, कम और किफायती दाम में करें राइड बुक

मुसाफ़िरTravel in Summer: पेश है! बीच लवरों के लिए भारत के 5 सबसे अच्छे और सस्ते Beach Spot, जीवन में एक बार यहां जरूर करें सफर

मुसाफ़िरTravel In Summers: गर्मी में शिमला घूमने का बना रहे हैं प्लान, तो इन 4 जगहों को जरूर करें एक्सप्लोर

मुसाफ़िरकम बजट में विदेश घुमना है, तो ये 8 देश हैं घूमने के लिए सबसे सस्ते