आज की महिलाएं ना सिर्फ मर्दों के कंधों से कंधा मिलाकर चल रही हैं बल्कि उनसे कई कदम आगे भी बढ़ चुकी हैं। फिर वह चाहे पढ़ाई में हो या खेल में, कॉरपोरेट वर्ल्ड में हो या फैशन में। जी हां महिलाएं फैशन की दुनिया में भी अपने आप को साबित करती दिखाई देती हैं। आज के समय आप सड़क पर कहीं भी निकल जाइए आपको एक से एक स्टाइलिश कपड़ों में लड़कियां नजर आएंगी। सिर्फ यही नहीं जगह को देखकर लड़कियां अपने ड्रेसकोड में भी काफी बदलाव करने लगी हैं। ऑफिस के लिए फॉसमर्लस, जिम के लिए ट्रेक सूट और बीच के लिए बिकनी। आज हम आपको देश भर की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें बिकनी डेस्टिनेशन भी कहा जाता है। हर साल 5 जुलाई को इंटरनेशनल बिकनी डे के रूप में भी मनाया जाता है। तो इस वीकेंड और हॉलीडे आप भी कीजिए बिकनी डेस्टीनेशन का प्लान जहां आपको अपनी बिकनी में सूरज और समुद्र की लहरों के साथ समय बिताने को मिल जाएगा।
1. मरारी बीच, एल्लीपी
केरल के खूबसूरत शहर एल्लीपी को ब्लैक वॉटर सिटी भी कहते हैं। यहां चलने वाली नाव और हाउस बोट के लिए यह देश भर में जाना जाता है लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि यहां के मरारी बीच में आप आराम से अपनी फेवरेट बिकनी में सनबाथ का मजा ले सकती हैं। इन बीच पर अक्सर देश-विदेश के पर्यटक को देखा जा सकता है। आप भी जब यहां आएं तो अपने साथ चेयर और अमब्ररेला जरूर रखें। वैसे इस बीज की बहुत सी जगहें किसी ना किसी रिजॉर्ट के अंडर आती हैं।
2. बटरफ्रलाई बीच, अंगोडा
गोवा का बटरफ्रलाई बीज एक ऐसा बीच है जिसे डॉलफिन्स, क्रैब्स और रंग-बिरंगी तितलियों के लिए जाना जाता है। इस बीच से आपको समुद्र के नीले पानी और आकाश का बेरहतरीन नजारा देखने को मिलता है। यहां की उड़ती तितलियों के बीज आप अपनी मनपसंद बिकनी में बैठकर अपना वीकेंड मना सकती हैं।
ये भी पढ़ें - मॉनसून में बना रहे हैं घूमने का प्लान तो इन 5 जगहों पर जाने से बचें
3. ओम बीच, गोकारना
कर्नाटक के गोकर्ण का सबसे फेमस बीच हैं ओम बीच। यह अपने फेमस और नैचुरल ओम शेप के लिए देश भर में जाना जाता है। इसके इसी शेप के लिए इसे ओम नाम से भी जाना जाता है। इस बीच को बिकनी बीच भी कहा जा सकता है। यहां कई तरह के वॉटर स्पोर्टस भी करवाए जाते हैं। यही कारण है कि यहां साल भर पर्यटकों का जमावड़ा लगा होता है।
4. वरकाला बीच, केरल
तीरुवेंदरम में मौजूद इस बीच को भी बिकनी बीच के नाम से जाना जाता है। इस बीच पर आने वालों का मनना है कि यहां आने से सारे नकारात्मक विचार खत्म हो जाते हैं। यहां लोग समुद्र में घूमने से ज्यादा मन की शांति के ले आते हैं। आप भी इस बीच पर अपने दोस्तों और परिवार के साथ यहां छुट्टियां बिता सकते हैं।
5. कदमत बीच, लक्ष्यद्वीप
लक्ष्यद्वीप को भारत के कुछ सबसे रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन में भी गिना जाता है। यहां का कदम्ब बीच की खूबसूरती इसलिए भी बढ़ जाती है क्योंकि यह बीच पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही तरफ से समुद्र से घिरा हुआ होता है। यह उन लोगों के लिए भी सबसे पसंदीदा बीच में से एक हैं जिन्हें सूरज के नीचे बैठकर पानी की लहरों का मजा लेना पसंद हैं। इसे भी बिकनी बीच के नाम से जाना जाता है। आप यहां अपना परफेक्ट वेकेशन मना सकते हैं।